राष्‍ट्रपति ओबामा ने धर्म से जुड़ी परामर्श परिषद में नियुक्‍त किए तीन भारतीय

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक बार फिर मिलने वाले हैं। लेकिन इस मुलाकात से पहले ओबामा ने तीन भारतीयों को अहम जिम्‍मेदारी सौंपी है।

barack-obama-indians-appointement

राष्‍ट्रपति ओबामा ने आस्था पर आधारित और पड़ोस की साझेदारी पर एक परामर्श परिषद में तीन भारतीय अमेरिकियों को मनोनीत किया है। इस परामर्श परिषद में धार्मिक और धर्मनिरपेक्ष नेता तथा अपने अपने क्षेत्रों के विशेषज्ञ होते हैं।

प्रीता बंसल, निपुण मेहता और जसजीत सिंह तथा 14 अन्य को मनोनीत करते हुए ओबामा ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि ये उत्कृष्ट महिला और पुरष अमेरिकी जनता की भलीभांति सेवा करेंगे और मैं उनके साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं।'

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि आस्था पर आधारित और पड़ोस की साझेदारियों पर राष्ट्रपति की परामर्श परिषद में धार्मिक और धर्मनिरपेक्ष नेता तथा इन संगठनों से जुड़े क्षेत्रों के विशेषज्ञ और विद्वान शामिल हैं।

बंसल मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) मीडिया लैब में व्याख्याता और एमआईटी की लैबोरेटरी फॉर सोशल मशीन्स में वरिष्ठ परामर्शदाता हैं।

मेहता 19991 में स्थापित गैर सरकारी संगठन ‘सर्विस स्पेस' के संस्थापक हैं। वह 1998 से 2001 तक सन माइक्रोसिस्टम्स में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहे। सिंह ‘सिख अमेरिकन लीगल डिफेंस एंड एजुकेशन फंड' के कार्यकारी निदेशक हैं। इस पद पर वह 2012 से हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+