US में दूसरी बूस्टर डोज लगाने की तैयारी! फाइजर और मॉडर्ना वैक्सीन के डेटा की समीक्षा के बाद होगा फैसला
न्यूयॉर्क, फरवरी 20। अमेरिका में लोगों को कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज लगाने की तैयारी की जा रही है। ये चौथी डोज दूसरी बूस्टर डोज होगी। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शनिवार को सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक कोरोना के मामलों में आ रही गिरावट को देखते हुए संभावित दूसरी बूस्टर डोज को लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

वैक्सीन के डेटा की समीक्षा के बाद FDA लेगा फैसला
रिपोर्ट में कहा गया है कि फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन फाइजर और मॉडर्ना वैक्सीन के डेटा की समीक्षा कर रहा है, जिसके बाद ही इस बात पर फैसला लिया जाएगा कि दूसरी बूस्टर डोज को अनुमति दी जाएगी या नहीं। हालांकि अभी FDA ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। आपको बता दें कि FDA ने पिछले महीने फाइजर और बायोएनटेक के साथ-साथ मॉडर्न से कोरोना की बूस्टर डोज में अंतराल में कटौती की मांग की थी, ताकि ओमिक्रॉन के खिलाफ वैक्सीन बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सके।
Recommended Video
रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी दूसरी बूस्टर डोज की योजना शुरुआती चरण में है। ये आगे प्राधिकरण के फैसले पर निर्भर करेगा कि दूसरी बूस्टर डोज वयस्कों या विशेष आयु समूहों के लोगों को लगाई जाएगी या नहीं। फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर कोई नया वेरिएंट नजर आता है तो जल्द ही दूसरी बूस्टर डोज को मंजूरी दी जाएगी।
आपको बता दें कि अमेरिका में शुक्रवार को कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 2323 थी, जिसके बाद कुल मरने वाले मरीजों की संख्या 936,523 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications