अमेरिका में गलती से दूसरे के अपार्टमेंट में दाखिल हुई लेडी पुलिस ऑफिसर, युवक को मारी गोली
टेक्सास। अमेरिका के टेक्सास में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक महिला पुलिस ऑफिसर ने अनजाने में अपने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ऑफिसर की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि यह महिला ऑफिसर गलती से अपने अर्पाटमेंट की जगह किसी और अपार्टमेंट के दाखिल हो गई थी और इसके बाद उसने युवक को गोली मारी। पुलिस की ओर से इस महिला पुलिस ऑफिसर का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। पुलिस की मानें तो यह मामला अपने आप में अलग तरह का मामला है।

एक हफ्ते बाद था मृतक का बर्थडे
पुलिस ने गोलीबारी की घटनाओं के लिए प्रयुक्त होने वाले सामान्य नियम के तहत घटनास्थल को सीज कर दिया है। आरोपी महिला पुलिस अधिकारी के खून को जांच के लिए भेज दिया गया है ताकि इस बात की जांच हो सके कि कहीं उसने किसी तरह की कोई ड्रग्स या फिर शराब तो नहीं पी थी। यह हैरान कर देने वाली घटना मामला गुरुवार रात का है, जब आरोपी अधिकारी की शिफ्ट खत्म हो चुकी थी। घटना के वक्त महिला पुलिस की वर्दी में ही थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह गलती से अपने अपार्टमेंट के बयाज दूसरे अपार्टमेंट में दाखिल हो गई थी, जो बोथाम शेम जीन के नाम पर है। पुलिस को अभी तक ये नहीं पता चला है कि आरोपी और पीड़ित के बीच क्या हुआ था। घटना के बाद महिला ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। मृतक की उम्र 26 साल है। वह साल 2016 में ग्रेजुएट होने के बाद से डालास की एक प्रमुख कंपनी में काम कर रहा था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं पीड़ित की बहन ने कहा है कि उन्हें उनके भाई की हत्या का जवाब चाहिए। जिस व्यक्ति की मौत हुई है एक हफ्ते बाद ही उसका बर्थडे है।












Click it and Unblock the Notifications