US Shooting: कैनसस सिटी में गोलीबारी, एक की मौत, 22 घायल, जीत का जश्न मनाने इकट्ठा हुए थे हजारों लोग

अमेरिका के मिसौरी प्रांत के कंसास शहर में गोलीबारी की घटना हुई है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कम से कम 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायल होने वाले लोगों में 9 बच्चे भी शामिल हैं।

ये सभी घायल लोग अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। ये सभी लोग गुरुवार को एनएफएल चैंपियन चीफ्स की सुपर बाउल में 'कंसास सिटी चीफ' की लगातार दूसरी सुपर बाउल जीत का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे।

Kansas City Chiefs parade shooting

सुबर बाउल में कंसास सिटी चीफ को मिली जीत के बाद जश्न को मनाने के लिए ही शहर भर में परेड निकाली जा रही थी। लेकिन जैसे ही दोपहर में परेड खत्म के कगार पर थी, अचानक गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी। जश्न और जयकार जल्द ही डरावनी, चीख-पुकार और भ्रम के उन्मत्त दृश्य में बदल गए।

चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल का पैदा हो गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। शहर के यूनियन स्टेशन के पास हुई सामूहिक गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई। कई लोग अचानक मची भगदड़ में भी घायल हुए हैं।

हमलावरों ने परेड पर गोलीबारी क्यों की, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। फायर डिपार्टमेट प्रमुख रॉस ग्रंडीसन ने बताया कि 22 लोग गोलीबारी की घटना का शिकार बने हैं। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इस घटना के दौरान 800 से अधिक पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे। एक अधिकारी ने बताया कि परेड में शामिल होने आए कुछ लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग हमलावर को पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

कैनसस सिटी पुलिस प्रमुख स्टेसी ग्रेव्स ने त्वरित कार्रवाई के लिए अपने अधिकारियों की सराहना की, लेकिन उन्होंने गिरफ्तार किए गए तीन संदिग्धों या गोलीबारी के किसी संभावित मकसद के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया।

आपको बता दें कि अमेरिका दशकों से मास शूटिंग की समस्या से जूझ रहा है। हाल के कुछ वर्षों में इसकी दर में इजाफा हो रहा है। पिछले साल मास शूटिंग में कुल 182 हत्याएं हुईं, जिसने 2020 में बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+