परवरिश में ही गलती है... अमेरिका में टीचर को गोली मारने वाले 6 साल के बच्चे की मां को 2 साल जेल की सजा
America News: अमेरिकी राज्य वर्जीनिया के एक स्कूल में अपने शिक्षक को गोली मारने वाले छह वर्षीय बच्चे की मां को बच्चों की घोर उपेक्षा के लिए दो साल की कैद की सजा सुनाई गई है। अमेरिकी नागरिकों को झकझोर देने वाली इस घटना के लगभग एक साल बाद फैसला सुनाया गया है।
यह घटना इस साल की शुरुआत में हुई थी, जब 6 साल के बच्चे ने अपनी 9 मिमी हैंडगन का इस्तेमाल किया था और अपनी पहली कक्षा की शिक्षक एबी ज्वर्नर को गोली मार दी थी। मां डेजा टेलर को पहले बंदूक रखते हुए मारिजुआना का उपयोग करने के लिए, संघीय जेल में 21 महीने की सजा सुनाई गई थी, जो अमेरिकी कानून के अनुसार अवैध है।

शुक्रवार को सर्किट कोर्ट के न्यायाधीश क्रिस्टोफर पपीले से उन्हें दोनों मामले को मिलाकर संयुक्त सजा सुनाने का फैसला किया है, क्योंकि दोनों मामले में अलग अलग जेल में रखने पर उन्हें करीब 4 सालों तक जेल में रहना पड़ता, जिसे कोर्ट ने कुछ ज्यादा कठोर माना, लिहाजा कोर्ट ने संयुक्त सजा की सिफारिश की, जिसमें महिला को 6 महीने ज्यादा समय तक जेल में रहना होगा।
आपको बता दें, कि 6 साल के बच्चे की मां ने इस मई में गोलीबारी की इस घटना की जिम्मेदारी ली थी और कोर्ट में पेश होकर अपने बेटे के किए के लिए माफी मांगी थी।
महिला टेलर ने कोर्ट में कहा था, कि "वह मेरा बेटा है, इसलिए एक माता-पिता के रूप में मैं जाहिर तौर पर उसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं, क्योंकि वह इस वक्त अपनी जिम्मेदारी नहीं ले सकता।" महिला के वकील ने कहा, कि उसे "जीवन भर" इस बात का पछतावा रहेगा।
कैसे घटी थी घटना?
महिला टेलर के बेटे, वो अपने घर के ड्रेसर पर चढ़कर दराज में रखे गये बंदूक को निकासल लिया था और अपने क्लास रूम के बाहर ज्वर्नर नाम के एक टीचर पर गोलियां चला दी थी। एक गोली टीचर के बाएं हाथ पर, जो दूसरी गोली बाएं सीन के थोड़ा उपर लगी थी।
वहीं, गोली लगने से पहले महिला टीचर ने आरोपी छात्र को क्लास रूम में बंदूक लेकर घुसने से रोक दिया था और उसके हाथों से बंदूक छीनकर छत से नीचे फेंक दिया और फिर वो गिर गई। महिला टीचर ज़्वर्नर को करीब दो हफ्ते तक अस्पताल में रहना पड़ा था हाथ को सही करने के लिए उसकी अभी तक पांच बार सर्जरी की गई है, जिसके कारण उन्हें अभी भी कपड़े और जूते पहनने जैसी दैनिक गतिविधियों के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
इसके अलावा, महिला टीचर ने न्यूपोर्ट न्यूज पब्लिक स्कूल के खिलाफ 40 मिलिनय डॉलर का मुकदना ठोका है और आरोप लगाया है, कि स्कूल ने बच्चे के पास बंदूक होने की कई चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया था। वहीं, इस घटना के बाद महिला टीटर ने स्कूल में पढ़ाना बंद कर दिया है। टीचर का कहना है, कि वो अब बच्चों को पढ़ाने से डरने लगी हैं।












Click it and Unblock the Notifications