अमेरिका में उड़ने वाला फ्लाइंग ऑब्जेक्ट हो सकता है एलियंस का विमान, टॉप कमांडर ने जताई आशंका
अमेरिका के आसमान में पिछले 10 दिनों में एक चीनी सर्विलांस गुब्बारे के अलावा तीन फ्लाइंग ऑब्जेक्ट देखे गये हैं। दिक्कत ये है, कि फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराने के बाद खोजा तक नहीं जा सका है।

Unidentified Objects In US: अमेरिका ने इस साल फरवरी महीने में 12 तारीख तक तीन फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स को मार गिराए हैं, जिनमें से एक फ्लाइंग ऑब्जेक्ट तो चीन का सर्विलांस बैलून था, लेकिन बाकी चीन ऑब्जेक्ट्स के बारे में अमेरिका को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लिहाजा, अमेरिका समेत पूरी दुनिया में अब सवाल पूछे जा रहे हैं, कि अमेरिका ने पिछले 10 दिनों में जिन तीन फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स को मार गिराया है, क्या वो एलियंस के विमान थे? सोशल मीडिया यूजर्स सवाल पूछ रहे हैं, कि अमेरिका ने एलियंस को मार गिराया है?

अमेरिकी जांच अधिकारी ने जताई आशंका?
यूएस नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) और नॉर्दर्न कमांड के प्रमुख वायु सेना जनरल ग्लेन वानहर्क ने कहा है,कि वह इस संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं, कि अमेरिकी सेना ने जिस फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया है, वो एलियंस नहीं हो सकते हैं। यानि, उन्होंने इस बात को लेकर आशंका जताई है, कि अमेरिकी एयरफोर्स ने जिस फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को कनाडा बॉर्डर के पास मिशिगन में मारा है, वो एयिलंस का विमान हो सकता है। अमेरिका ने एक के बाद एक तीन फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स को मारा है और उन तीनों फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स के बारे में अमेरिकी अधिकारी कोई जानकारी नहीं जुटा पाए हैं। हालांकि, अमेरिकी वायु सेना के जनरल ने ये भी कहा है, कि अमेरिकी खुफिया विशेषज्ञ गिराए गये फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स के मलबों का अध्ययन कैसे करते हैं, इसके आधार पर एलियंस होने की आशंका या फिर कुछ और होने की संभावना से पर्दा हटेगा। (सभी फोटो- अमेरिका में आने वाले चीनी बैलून की, जिसे अमेरिका गिरा चुका है)

एलियंस की संभावना से इनकार नहीं
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने अंतरिक्ष से एलियंस आने की संभावना से इनकार किया है? जनरल ग्लेन वानहर्क ने कहा, कि "मैं इंटेल समुदाय और काउंटर इंटेलिजेंस कम्युनिटी को इसका पता लगाने दूंगा। मैंने किसी भी चीज से इंकार नहीं किया है।" उन्होंने आगे कहा, कि "इस बिंदु पर हम हर खतरे या संभावित खतरे, अज्ञात ऑब्जेक्ट का आकलन करना जारी रखते हैं, जो उत्तरी अमेरिका तक पहुंच गया है।" अमेरिकी सैन्य कमांडर ने यह भी कहा, कि वह यह निर्धारित नहीं कर सके हैं, कि पिछले तीन दिनों में मार गिराए गए तीन ऑब्जेक्ट हवा में ऊपर ही कैसे रह गए? उन्होंने कहा, कि वह उन ऑब्जेक्ट्स को किसी कारण से ही गुब्बारा नहीं बुला रहे हैं। उन्होंने कहा, कि "मैं यह वर्गीकृत करने में सक्षम नहीं हूं, कि वे कैसे ऊपर रह जाते हैं। हो सकता है, ये गैसीय प्रकार का गुब्बारा हो सकता है, लेकिन अभी तक नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता है।"
बंदूक से क्यों नहीं बनाया जा सका निशाना?
अमेरिका ने आज एक और उड़ने वाली वस्तु को आसमान में मार गिराया है और इस फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को इस बार अमेरिका-कनाडाई सीमा पर बहने वाली हूरोन झील के ऊपर देखा गया था। पिछले 10 दिनों में ये तीसरी बार है, जब अमेरिका ने किसी अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया है। सबसे आश्चर्यजनक बात ये है, कि अमेरिकी अधिकारी ने कहा, कि फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को गोली से निशाना नहीं बनाया जा सका। उत्तर अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने महसूस किया है, कि तीनों ऑब्जेक्ट्स की बेहतर तरीके से जांच की जा सके, इसके लिए उन्हें बंदूक की गोली से निशाना बनाया जाना संभव नहीं हो पाया, इसीलिए उन तीनों ऑब्जेक्ट्स को मिसाइल से मार गिराया गया। अमेरिकी अधिकारी ने कहा, कि उनके काफी छोटे आकार होने की वजह से उन्हें बंदूक से निशाना नहीं बनाया जा सका। ग्लेन वानहर्क ने कहा, कि "हमने उस घटना में और साथ ही आज भी ऑब्जेक्ट को बंदूक की गोली से निशाना बनाने का आकलन किया, लेकिन प्रत्येक स्थिति में पायलटों ने महसूस किया, कि आकार के कारण यह वास्तव में अविश्वसनीय था"।

अलास्का ऑब्जेक्ट का नहीं मिला मलबा
यूएस नॉर्दर्न कमांड और नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड के कमांडर जनरल ग्लेन वानहर्क ने रविवार को पत्रकारों को बताया, कि अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को अलास्का के ऊपर मार गिराए गए ऑब्जेक्ट को बरामद नहीं किया है। उन्होंने कहा, कि "हम अभी भी सक्रिय रूप से उस वस्तु की खोज कर रहे हैं। मेरे पास एक नेवी पी-8 है, जो हेलिकॉप्टर के साथ-साथ इलाके की निगरानी कर रही है। एक बार जब हम उस वस्तु का पता लगा लेते हैं, तो हम वहां एक आर्कटिक सुरक्षा पैकेज डाल देंगे और विश्लेषण शुरू कर देंगे। लेकिन, अभी तक हम उस अज्ञात वस्तु का मलबा नहीं खोज पाए हैं।" आपको बता दें, कि 50 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, जब अमेरिकी वायुसेना ने अलास्का के ऊपर उड़ने वाली फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया था और अमेरिकी सेना को उसका मलबा नहीं मिलना, काफी आश्चर्यजनक है। अमेरिकी वायुसेना ने अलास्का के उत्तरी तट से लगभग 10 मील दूर कनाडाई सीमा के पास जमे हुए आर्कटिक महासागर के पानी के ऊपर फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया था।

फाइटर जेट का हो रहा है इस्तेमाल
चौथे फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराने के बाद पेंटागन ने इस बात की पुष्टि की है, कि फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराने के लिए अमेरिकी वायुसेना ने एफ-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया था और उसके जरिए ही मिसाइल दागकर हूरोन झील के ऊपर फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया। पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने कहा, कि ऑब्जेक्ट का सैन्य खतरे के रूप में मूल्यांकन नहीं किया गया था, लेकिन यह एयरलाइंस के लिए एक खतरा हो सकता था। उन्होंने कहा, कि "हमने जमीन पर किसी भी चीज के लिए एक गतिशील सैन्य खतरे का आकलन नहीं किया, लेकिन यह आकलन किया था, कि यह सामान्य एयरलाइंस की सुरक्षा के लिए एक खतरा था"। राइडर ने एक बयान में कहा, कि हमारी टीम उस ऑब्जेक्ट की तलाश करने के लिए काफी तेजी से काम कर रही है।
-
America Iran War: ईरान ने निकाली Trump की हेकड़ी, 24 घंटे में 2 चॉपर- 2 फाइटर जेट मिट्टी में मिलाए- Video -
US F-35: Iran ने मार गिराया अमेरिकी फाइटर जेट! Photo-Video डालकर किया दावा, Trump ने साधी चुप्पी? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान?












Click it and Unblock the Notifications