US Midterm Election Results 2026: ट्रंप चुनाव हारे, डेमोक्रेट्स का बहुमत, ईरान बोला-जंग के खिलाफ हुई वोटिंग
US Midterm Election Results 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के फाइनल नतीजों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पार्टी के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, डेमोक्रेटिक पार्टी अब तक 224 सीटें जीत चुकी है, जो बहुमत के लिए जरूरी 218 सीटों के आंकड़े से ज्यादा है। वहीं, रिपब्लिकन पार्टी ने अब तक 134 सीटें हासिल की हैं। पिछले 21 मिडटर्म चुनावों में 19 बार राष्ट्रपति की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। केवल 1998 में बिल क्लिंटन और 2002 में जॉर्ज बुश की पार्टियां इस रुझान से बच सकीं।
निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की कुल 435 सीटों में से विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 231 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि राष्ट्रपति ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी 144 सीटों पर सिमट गई है। सीनेट की 100 सीटों में से 35 सीटों पर चुनाव हुए थे, जिनके नतीजे सामने आ चुके हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी ने 20 और रिपब्लिकन पार्टी ने 13 सीटें अपने नाम की हैं। कुल मिलाकर डेमोक्रेट्स के पास अब 53 और रिपब्लिकन्स के पास 43 सीटें हैं। कुल 36 राज्यों के गवर्नर पदों में से 26 के नतीजे आ चुके हैं, जिनमें 17 पर डेमोक्रेट्स और 9 पर रिपब्लिकन उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जबकि बाकी पर गिनती जारी है।

कौन हैं अब्दुल अल-सैयद, अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर? ट्रंप ने कहा था ‘जिहादी’, भारत से भी है खास रिश्ता
ट्रंप बोले- डेमोक्रेट्स के साथ काम करने को तैयार, हर बिल पर वीटो नहीं करना चाहता
ट्रंप की पार्टी की हार के बाद कच्चे तेल में उछाल, ब्रेंट 104 डॉलर के पार
लॉस एंजिलिस मेयर चुनाव में करीबी मुकाबला, करेन बास और नित्या रमन के बीच टक्कर
मस्क का तंज- चुनाव में काम नहीं आईं मेरी 'अंतरिक्ष की लेजर किरणें'
Guess my election-interfering space lasers didn’t work this time 🤷♂️
— Elon Musk (@elonmusk) November 4, 2026


Click it and Unblock the Notifications
