अमेरिका में भारतीयों की करवाई जाती है घुसपैठ, कार्टेल के काले धंधे का खुलासा, जानिए लगता है कितना रुपया?
मैक्सिकों से हर साल लाखों लोग घुसपैठ करते हुए अमेरिका में अवैध तरीके से एंट्री करते हैं, जिससे परेशान होकर डोनाल्ड ट्रंप ने बॉर्डर पर दीवाल बनाने का काम शुरू कर दिया था, जिसे बाइडेन प्रशासन ने बंद कर दिया है।

Indians In America: अमेरिका में भारतीयों की अवैध एंट्री को लेकर बहुत बड़ा खुलासा हुआ है और नये रिपोर्ट में पता चला है, कि अमेरिका के अंदर भारतीयों को अवैध तरीके से भेजने के लिए बहुत बड़ा कार्टेल चलता है, जो भारतीयों को सीमा पार करने में मदद करता है और इस काम के लिए भारी-भरकम रकम वसूला जाता है। खुलासा हुआ है, कि आपराधिक अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने अमेरिकी सीमा में भेजने के लिए भारतीयों से लाखों रुपये वसूले हैं।
कार्टेल को लेकर बड़ा खुलासा
एरिजोना के कोचिस काउंटी के शेरिफ मार्क डेनियल ने इस हफ्ते हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के सदस्यों को बताया, कि अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में आने के लिए एक विदेशी नागरिक के लिए एक कार्टेल कम से कम 7,000 अमरीकी डालर का शुल्क लिया जा रहा है। खुलासा करते हुए कहा गया है, कि एक भारतीयों से कम से कम 21 हजार डॉलर तक वसूले गये हैं। सांसदों को सूचित करते हुए गया गया है, कि मैक्सिको के साथ अमेरिका की लगती सीमा सुरक्षित नहीं है। मार्क डेनियल ने कहा है, कि कार्टेल नामक आपराधिक अंतरराष्ट्रीय संगठन अमेरिकी सीमा के दक्षिण में नियंत्रण करते हैं। उन्होंने कहा, कि ये कार्टेल ही तय करते हैं, कि कौन लोग अमेरिकी सीमा के अंदर प्रवेश कर सकते हैं या नहीं। उन्होंने कहा, कि हर किसी की अमेरिका में एंट्री को ऐसे संगठन नियंत्रित करते हैं।

लाखों रुपये करने पड़ते हैं खर्च
कांग्रेसी बैरी मूर के एक सवाल के जवाब में एरिजोना के कोचिस काउंटी के शेरिफ मार्क डेनियल कहा, कि "मुझे लगता है, कि उदाहरण के लिए भारतीयों से 21 हजार अमेरिकी डॉलर यानि करीब 17 से 18 लाख रुपये वसूला जाता है। लेकिन अभी शायद 7 हजार डॉलर वसूला जाता है और इनमें से ज्यादातर लोगों के पास इतने पैसे नहीं होते हैं।" आपको बता दें, कि ये कार्टेल कई तरह के अवैध धंधों में शामिल हैं, जिनमें अमेरिका में लोगों की घुसपैठ कराना, सेक्स वर्क, ड्रग्स की तस्करी जैसे धंधों में शामिल है। हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी को बताया गया है, कि ये कार्टेल पहले पता करते हैं, कि अमेरिका में जाने वाले लोग कौन हैं और उनकी पहचान क्या है, वो किस देश के नागरिक हैं, और फिर उस आधार पर उनसे कीमत वसूली जाती है।












Click it and Unblock the Notifications