Coronavirus: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अमेरिका ने चीन से आने वाले यात्रियों पर लगाई नई पाबंदी
चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अमेरिका ने चीन से आने वाले यात्रियों पर नई पाबंदी लगाई है। चीन से आने वाले यात्रियों को विमान में बोर्ड करने से 2 घंटे पहले का कोरोना निगेटिव रिपोर्ट देना अनिवार्य कर दिया गया

Coronavirus: चीन में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अमेरिका ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी की है। अमेरिका आने वाले अब चीनी पर्यटकों को अपना कोरोना निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखाना होगा। फ्लाइट में बोर्ड होने से पहले यात्रियों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। टेलीहेल्थ सेवा के जरिए यात्री अपना खुद से टेस्ट कर सकते हैं या फिर पीसीआर टेस्ट करा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार चीन से अमेरिका आने वाले यात्रियों के लिए अब यह अनिवार्य कर दिया गया है। अहम बात यह है कि विमान बोर्ड करने से 2 घंटे पहले ही यह टेस्ट करना होगा।
जो भी यात्री चीन से सीधा अमेरिका आ रहा है या फिर दूसरे देश से कनेक्ट होते हुए अमेरिका आ रहा है, उसे अपनी निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी। इसके अलावा जो लोग यात्रा से 10 दिन पहले कोरोना संक्रमित थे, उन्हें कोरोना से ठीक होने का सबूत देना होगा। वह पूरी तरह से ठीक हो गए हैं, इसका उन्हें सबूत देना होगा। यह नए नियम 5 जनवरी से लागू होंगे। सिएटल, लॉस एंजिलिस में जीनोमिक सर्विलांस प्रोग्राम की शुरुआत एयरपोर्ट पर की जाएगी, जहां यात्रियों की टेस्टिंग की जाएगी। रिपोर्ट की मानें तो यहां पर चीन आस-पास की जगहों से हर हफ्ते 290 विमान आते हैं।
दरअसल जापान, भारत, मलेशिया ने पहले ही चीन से आने वाले यात्रियों के लिए नई पाबंदिया लगा दी हैं। यहां पर यात्रियों को यात्रा से 24 घंटे पहले निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी। चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से नए नियम लागू किए गए हैं। भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंसुख मांडविया ने शनिवार को इस बात का ऐलान किया है कि चीन समेत पांच देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य है। चीन के अलावा जापान, साउथ कोरिया, हॉन्गकॉन्ग, थाइलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए भी यह अनिवार्य कर दिया या है। अगर इन देशों से आने वाले यात्री संक्रमित पाए जाते हैं या उनमे लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें क्वारेंटीन में रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications