बर्बर बगदादी ने अमेरिकी लड़की को सेक्स गुलाम बना कर ढाया था जुल्म
नई दिल्ली। अबू बकर अल बगदादी और उसका आतंकी संगठन आइएस, औरतों के साथ बहुत दरिंदगी से पेश आता था। अमेरिकी हमले में बगदादी के साथ उसकी दो पत्नियां भी मारी गयी हैं। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक उसकी तीन पत्नियां थीं। दो इराकी और एक सीरियन। एक ने पहले ही छोड़ दिया और दो अब मारी गयीं। खुद को धार्मिक मामलों का ज्ञाता कहने वाला बगदादी औरतों को गुलाम से भी बदतर समझता था। उसकी पूर्व पत्नी साजा अल डुलैमी और अमेरिकी सहायताकर्मी कायला म्यूलर के साथ जो गुजरी वह औरत पर जुल्म की एक दर्दनाक दास्तां है। 26 साल की अमेरिकी लड़की कायला म्यूलर को बगदादी ने सेक्स स्लेव बना कर रखा था। कायला के पिता कार्ल म्यूलर ने खुद इसका खुलासा किया था।

अमेरिकी लड़की को बनाया था सेक्स स्लेव
अमेरिका की रहने वाली 26 साल की कायला म्यूलर अंतर्राष्ट्रीय राहत एजेंसी से जुड़ी थीं और तुर्की में सेवाएं दे रही थीं। अगस्त 2013 में आइएसआइएस के आतंकियों ने कायला को अगवा कर लिया था। कायला को जहां बंधक बना कर रखा गया था वहां पहले से ही 16 साल और 18 साल की दो लड़कियां कैद थीं। एक दिन ये दोनों लड़कियां भाग गयीं और तुर्की-सीरिया सीमा के पास अमेरिकी आर्मी कैंप में पहुंच गयी। उन्होंने अमेरिकी अधिकारियों को अपने और कायला के साथ हुए अमानुषिक अत्याचार के बारे में बताया था। इन दोनों लड़कियों ने बताया था कि कायला को आइएस आतंकी अबू सैयफ के घर रखा गया था। बगदादी सैयफ के घऱ आता था और कायला के साथ जबर्दस्ती करता था। कुछ समय बाद अमेरिकी सेना ने अबू सैयफ की पत्नी उम्म सैयफ को एक हमले के बाद पकड़ लिया था। उम्म सैयफ ने भी कायला के साथ हुए अत्याचार को सच बताया था।

पिता ने बतायी थी बेटी पर जुल्म की कहानी
फरवरी 2015 में कायला के पिता कार्ल म्यूलर और मां मार्था म्यूलर ने एक इंटरव्यू में बगदादी के हैवानियत को दुनिया के सामने रखा था। बगदादी ने कायला को सेक्स गुलाम बना रखा था। वह कायला से लगातार रेप करता था। यह जानकारी उन्हें अमेरिकी अधिकारियों ने दी थी। फऱवरी 2015 में मित्र देशों की गठबंधन की सेना (अमेरिका भी शामिल) ने आइएस के ठिकानों पर भयंकर बमवर्षा की थी जिसमें बंधक बनी कायला मारी गयी थी। आइएस ने कायला की मौत की पुष्टि की थी। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने इसे सच नहीं माना था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कायला ने आइएस के एक आतंकी से शादी कर ली थी। कायला को पिता को एक खत भी मिला था जिसमें कहा गया था कि वह आइएस के कब्जे में सुरक्षित है और उसके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाता है। कायला के पिता ने इस पर यकीन नहीं किया था।

पत्नी को सिर्फ आदेश देना जानता था बगदादी
अबू बकर अल बगदादी शुरू में शर्मीला और पढ़ने-लिखने वाला इंसान था। उसने इराकी विश्वविद्यालय से कुरान स्टडीज में पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी कर रखी थी। फिर वह वहीं लेक्चरर बहाल हो गया था। साजा अल डुलैमी की 2008 में जब बगदादी से शादी हुई थी तब पहले से दो (जुड़वां ) बच्चों की मां थी। साजा के पहले पति की इराक में अमेरिका सेना से लड़ते हुए मौत हो गयी थी। साजा के पिता को किसी ने बताया कि एक लेक्चरर शादी के लिए किसी विधवा औरत की तलाश कर रहा है। उस समय बगदादी का नाम हिशाम मोहम्मद था जो इराक के एक कॉलेज में लेक्चरर था। शादी के बाद साजा, बगदादी से खुश नहीं थी। वह उससे बात नहीं करता था। सिर्फ आदेश देने के लिए मुंह खोलता था। उसका व्यक्तित्व बिल्कुल रहस्यमय था। दूसरी पत्नी के रूप में साजा को प्यार और सम्मान नहीं मिल पा रहा था। बाद में उसे यह जान कर बहुत हैरानी हुई उसने जिस लेक्चरर से शादी की थी दरअसल वह एक आतंकी संगठन का सरगना है। इस बीच वह गर्भवती हो गयी। अपनी संतान को बचाने के लिए साजा ने बगदादी को छोड़ने का फैसला कर लिया।

एक पत्नी ने छोड़ दिया था बगदादी को
एक दिन वह बगदादी का घर छोड़ कर भाग गयी और एक गुप्त स्थान पर रहने लगी। इस बीच उसने अपनी बेटी हैगर को जन्म दिया। उसने बगदादी को उसकी बेटी के बारे में बताया। बगदादी ने साजा को लौट आने के लिए बहुत मनाया लेकिन वह तैयार नहीं हुई। उसने बगदादी को तलाक दे दिया था। 2014 में साजा अपने बच्चों के साथ लेबनान में तब गिरफ्तार हो गयी जब वह गैरकानूनी रूप से बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रही थी। वह तुर्की जाना चाहती थी लेकिन पकड़ी गयी। साजा को अपनी बेटी और दो बेटों के साथ जेल की सजा काटनी पड़ी। एक साल बाद वह जेल से रिहा हुई। इसके चार महीने बाद 2016 में लेबनान-सीरिया बॉर्डर के पास उसने स्वीडन के अखबार एक्सप्रेसन को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें बगदादी से जुड़े खुलासे किये थे।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications