'मेरी पत्नी का नाम अपनी जुबान पर मत लाना', US चुनाव के बीच किस पर भड़के अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance?
JD Vance Usha Vance Abdul El-Sayed controversy: अमेरिका में 2026 के चुनावी माहौल के बीच उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और मिशिगन के डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सईद के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। वेंस ने अल-सईद पर उनकी पत्नी उषा वेंस को लेकर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी है।
मिशिगन के स्टर्लिंग हाइट्स में रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स के लिए प्रचार करते हुए वेंस ने कहा कि अल-सईद अपनी जुबान पर उनकी पत्नी का नाम दोबारा न लाएं। दरअसल, अल-सईद ने वेंस की उनके दिवंगत दादाजी को लेकर की गई टिप्पणी का मजाक उड़ाते हुए उषा वेंस का जिक्र किया था।

अल-सईद ने उषा वेंस को लेकर क्या कहा?
दरअसल, जेडी वेंस ने ओहियो की एक रैली में अब्दुल अल-सईद की शरिया कानून को लेकर पुरानी टिप्पणियों पर निशाना साधा था। वेंस ने कहा था कि काश वह समय में पीछे जाकर अपने दिवंगत दादाजी को बता पाते कि खुद को कामकाजी लोगों का प्रतिनिधि बताने वाला नेता शरिया कानून का समर्थन करता है। इसके बाद अल-सईद ने वेंस के इस वीडियो पर एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि क्या जेडी वेंस उषा को अपने साथ पापाव यानी दादाजी से मिलवाने के लिए समय में पीछे ले जा रहे हैं या नहीं?
ये भी पढे़ं: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी को किया फोन, रणनीतिक संबंधों और ट्रेड डील पर हुई चर्चा
वेंस ने दी पत्नी का नाम न लेने की चेतावनी
अल-सईद के इस पोस्ट पर जेडी वेंस ने बेहद तीखे अंदाज में पलटवार किया। मिशिगन में प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि अब्दुल को उनके परिवार के बारे में बात करने की अजीब आदत है। इसके बाद वेंस ने सीधे तौर पर उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि वह चाहे जिस बारे में बात करना चाहें, लेकिन उनकी पत्नी का नाम अपनी जुबान पर न लाएं। वेंस ने कहा कि उषा उनकी पहुंच से बहुत बाहर हैं। इस बयान को रिपब्लिकन खेमे के तीखे राजनीतिक हमले के तौर पर देखा जा रहा है।
ये भी पढे़ं: JD Vance fourth Child: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चौथी बार बने पिता, 150 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
कौन हैं अब्दुल अल-सईद?
अब्दुल अल-सईद मिशिगन में डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेट उम्मीदवार हैं और खुद को प्रोग्रेसिव नेता के तौर पर पेश करते हैं। उन्होंने डेमोक्रेटिक प्राइमरी में पार्टी के बड़े नेताओं के समर्थन वाले उम्मीदवार और प्रतिनिधि हेली स्टीवंस को बेहद कम अंतर से हराया था। अब चुनावी मैदान में उनके सामने रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स हैं। अल-सईद के बयानों और उनकी पुरानी शरिया कानून संबंधी टिप्पणियों को लेकर रिपब्लिकन नेता लगातार उन पर हमला बोल रहे हैं।
अल-सईद ने ट्रंप प्रशासन को बताया 'बुरा'
जेडी वेंस के अल-सईद को 'बहुत बुरा' और 'ईवल' बताए जाने के बाद डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने भी पलटवार किया। अल-सईद ने कहा कि अरबपतियों को टैक्स में छूट देने के बदले कामकाजी लोगों से हेल्थकेयर छीनना बुराई है। उन्होंने ट्रेड वॉर और युद्ध को बढ़ावा देने, लोगों के लिए किराने का सामान और गैस महंगा करने और राजनीतिक फायदे के लिए लोगों को बांटने को भी बुराई बताया। इस तरह दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी अब चुनावी मुद्दा बनती जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
