US Elections 2024: चुनाव के बीच अमेरिकी संसद में Gun लेकर घुसने की कोशिश? क्या ट्रंप समर्थक है आरोपी?
US Elections 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 के दिन एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि युवक कैपिटल हिल यानी अमेरिकी संसद में जबरन घुसने का प्रयास कर रहा था। अमेरिकी कैपिटल पुलिस अधिकारियों ने चुनाव के दिन कैपिटल विजिटर सेंटर (सीवीसी) में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जब उसे नियमित जांच प्रक्रिया के दौरान रोका गया।
कैपिटल पुलिस के एक बयान के अनुसार, व्यक्ति से ईंधन की तेज गंध आ रही थी और उसके पास एक टॉर्च और एक फ्लेयर गन पाई गई। इस घटना ने चुनावी दिन के माहौल को थोड़ा तनावपूर्ण बना दिया है, और सुरक्षा कारणों से CVC को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। साथ ही घटना ने, एक बार फिर अमेरिकी चुनावों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। 25 पेजों का एक घोषणापत्र भी संदिग्ध के पास से बरामद...

कैपिटल पुलिस के अनुसार, दोपहर लगभग 1:45 बजे ईटी पर इस व्यक्ति को कैपिटल विजिटर सेंटर की स्क्रीनिंग प्रक्रिया के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति के कपड़े गीले थे और उनमें से ईंधन जैसी गंध आ रही थी। जांच के दौरान, इस व्यक्ति के पास से फ्लेयर गन, ब्लो टॉर्च और अन्य आग लगाने वाले तरल पदार्थ बरामद हुए। इसके अतिरिक्त, व्यक्ति के पास 25 पेजों का एक घोषणापत्र भी था, जिसे वह कांग्रेस यानी संसद तक पहुंचाना चाहता था।
चुनाव के दिन सुरक्षा पर चिंता
कैपिटल परिसर में इस तरह की घटना ने अमेरिकी चुनावों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, कांग्रेस यानी अमेरिकी संसद के अधिकांश सदस्य इस समय अपने-अपने जिलों में हैं, लेकिन चुनावी दिन कैपिटल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की घटना होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। चुनावी तनाव के बीच इस प्रकार की घटना का सामने आना सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी बड़ी चुनौती है।
6 जनवरी 2021 का हमला और ट्रंप पर सवाल
इस घटना ने लोगों के मन में 6 जनवरी 2021 की घटना की यादें ताजा कर दी हैं, जब तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने कैपिटल पर हमला किया था। उस दिन, हजारों ट्रंप समर्थक कैपिटल के बाहर जुटे थे और सैकड़ों लोग अंदर घुस गए थे, जिससे कांग्रेस (अमेरिकी संसद) का संयुक्त सत्र बाधित हो गया था। इस हमले के दौरान कैपिटल में हिंसा हुई थी और कई पुलिस अधिकारियों को गंभीर चोटें आई थीं।
ये भी पढ़ें- US Election: अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में 8 करोड़ लोग पहले ही डाल चुके वोट, ट्रंप या कमला, किसे होगा फायदा?
ट्रंप ने दी थी सफाई
हाल ही में, डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर अपनी टिप्पणी दी, जिसमें उन्होंने कहा कि यह हमला "छोटे समूह" द्वारा किया गया था, जिसे उन्होंने "कई मामलों में पुलिस द्वारा अंदर लाया गया" बताया। उनके इस बयान ने एक बार फिर से आलोचनाओं को जन्म दिया, क्योंकि वीडियो सबूतों से यह स्पष्ट है कि उस दिन बड़ी संख्या में ट्रंप समर्थकों ने हिंसक गतिविधियों में हिस्सा लिया था। इस घटना के बाद से ट्रंप और उनके समर्थक लगातार कटघरे में रहे हैं और वर्तमान घटना के बाद ट्रंप एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ सकते हैं।
क्या ट्रंप फिर से विवादों में आएंगे?
2024 के चुनावी माहौल में कैपिटल परिसर में हुए इस घटनाक्रम के बाद ट्रंप के प्रति आलोचनाओं का रुख और तेज हो सकता है। उनके समर्थकों द्वारा की गई पिछली हिंसा के कारण उन पर लगातार सवाल उठते रहे हैं, और इस नई घटना के बाद एक बार फिर से उनके ऊपर आरोप लग सकते हैं कि उनकी नीतियों और बयानों से हिंसा और असंतोष को बढ़ावा मिलता है।
चुनाव के दिन कैपिटल परिसर में हुई, इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है और अमेरिकी चुनावी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। इस घटना के बाद, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह जरूरी हो गया है कि वे ऐसे संवेदनशील समय पर सुरक्षा मानकों को और अधिक कड़ा करें। ट्रंप के पिछले विवादों को देखते हुए, यह घटना उनकी छवि पर क्या असर डालती है, यह देखने योग्य होगा।
ये भी पढ़ें- US Election 2024 Voting: अमेरिका में चुनाव नवंबर के पहले मंगलवार को क्यों होते हैं? जानें 179 साल पुरानी वजहें












Click it and Unblock the Notifications