पीएम मोदी के 'सहारे' US Election: इंडियन अमेरिकन वोटर्स के लिए ट्रंप की टीम ने जारी किया VIDEO
न्यूयॉर्क। अमेरिका में इसी साल राष्ट्रपति चुनाव होना है। जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है अमेरिका की दोनों बड़ी पार्टियां (डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन) अपने वोटरों को लुभाने में लग गए हैं। इन सबके बीच जो सबसे बड़ी बात है वो ये कि अमेरिका के चुनाव में भारतीय मूल के वोटरों की अहम भूमिका होती है। उनकी तादात चुनाव का रुख मोड़ सकते हैं। यही कारण है कि भारतीय मूल के वोटरों को रिझाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहारा लिया जा रहा है।
Recommended Video

रविवार को वर्तमान राष्ट्रपति और रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप की टीम ने एक वीडियो जारी किया जिसमें ट्रंप और मोदी साथ में हैं। ये वीडियो इसी वर्ष फरवरी का है जब ट्रंप भारत दौरे पर आए थे। अहमदाबाद के स्टेडियम में हुए इस बड़े आयोजन में दोनों नेताओं ने भाषण दिया था। ट्रंप विक्ट्री फाइनेंस कमिटी 2020 कैंपेन की राष्ट्रीय अध्यक्ष किंबर्ली गुइलफॉयल ने वीडियो को ट्वीट कर कहा लिखा कि रिपब्लिकन पार्टी को भारतीय अमेरिकियों का बड़ा समर्थन प्राप्त है। आपको बता दें कि ट्रंप विक्ट्री फाइनेंस कमिटी 2020 कैंपेन को डोनाल्ड ट्रंप के बेटे लीड कर रहे हैं। उनकी योजना है कि भारतीय मूल के वोटरों को अपने पाले में रखा जाए।
क्या है वीडियो में
वीडियो हाउडी मोदी के इवेंट के साथ शुरू होता है, जहां पर स्टेडियम खचा-खच दर्शकों से भरा हुआ है। इस बीच मोदी और ट्रंप हाथ में हाथ आगे बढ़ते हुए दिखाई देते हैं। तभी पीएम मोदी को दिखाया जाता है, जो कि ट्रंप का स्टेज पर खड़े होकर परिचय देते हैं। मोदी कहते हैं - मिस्टर प्रेसिडेंट, आपने मुझे 2017 में अपने परिवार से मिलवाया और आज, मुझे यह मौका मिला है कि मैं आपको अपने परिवार से मिलवाऊं। बता दें कि हाउडी मोदी इवेंट अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित किया गया था।
इसके बाद वीडियो में अहमदाबाद में आयोजित हुए नमस्ते ट्रंप के क्लिप दिखाए जाते हैं। ट्रंप और मोदी एक दूसरे को गले लगाते हुए दिखते हैं और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के साथ दर्शकों का अभिवादन करते हैं। क्लिप में ट्रंप कहते हैं- अमेरिका, भारत को प्यार करता है। अमेरिका, भारत का सम्मान करता है और अमेरिका हमेशा भारतीय लोगों का वफादार दोस्त रहेगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications