US Election 2020: डिबेट पर व्हाइट हाउस ने बदले सुर, कहा-राष्ट्रपति ट्रंप बहस के लिए तैयार
वॉशिंगटन। 15 अक्टूबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों की दूसरी बहस को कैंसिल कर दिया गया है। व्हाइट हाउस ने अब कहा है कि अच्छा लगेगा अगर इस बहस को आयोजित करने का फैसला बहाल किया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दिनों अपने प्रतिद्वंदी डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बिडेन के साथ होने वाली वर्चुअल बहस में हिस्सा न लेने का फैसला किया था।

Recommended Video
वर्चुअल बहस को बताया था समय की बर्बादी
ट्रंप ने कहा था कि वर्चुअल बहस में हिस्सा लेना समय की बर्बादी है। इसके बाद अमेरिकी के कमीशन ऑन प्रेसीडेंशियल डिबेट्स (सीपीडी) ने इस बहस को कैंसिल करने का फैसला किया था। 3 नवंबर को अमेरिका में वोटिंग होनी है और परंपरा के मुताबिक तीन प्रेसीडेंशियल बहस का आयोजन सीपीडी की तरफ से होता है। इस बार क्योंकि ट्रंप कोरोना वायरस पॉजिटिव थे तो बहस को कैंसिल कर दिया गया। शुक्रवार को सीपीडी की तरफ से यह फैसला किया गया था। व्हाइट हाउस के डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी ब्रायन मॉर्गेनस्टर्न ने कहा, 'बेहतर होगा अगर कमीशन तय कार्यक्रम पर ही बहस का आयोजन करती है। मेरे ख्याल से राष्ट्रपति अब जाने के लिए तैयार हैं। वह स्टेज पर जो बिडेन के साथ बहस करना चाहते हैं।' मॉर्गेनस्टर्न ने कहा कि ट्रंप खुश होंगे अगर वह जो बाइडेन के साथ जवाबी मुकाबला कर सकें। इस बीच बाइडेन ने कहा है कि उन्हें ट्रंप के साथ वर्चुअल बहस करने में कोई आपत्ति नहीं है। बाइडेन की टीम का कहना है कि वर्चुअल बहस का फॉरमेट पूर्व उप-राष्ट्रपति के पक्ष में है।












Click it and Unblock the Notifications