US Election 2020: जो बाइडेन ने तोड़ा बराक ओबामा का रिकॉर्ड, हासिल किए सबसे ज्‍यादा वोट

वॉशिंगटन। पूर्व उप-राष्‍ट्रपति डेमोक्रेट जो बाइडेन एक मामले में अपने फॉमर्र बॉस पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा से आगे निकल गए हैं। उन्‍होंने साल 2008 से 2016 तक अमेरिका के राष्‍ट्रपति रहे ओबामा का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड है सबसे ज्‍यादा वोट हासिल करने का रिकॉर्ड। बाइडेन को बतौर उम्‍मीदवार 3 नवंबर को हुए चुनावों में सबसे ज्‍यादा वोट हासिल हुए हैं।

biden-obama.jpg

Recommended Video

    US Election Results 2020: जीत की ओर बढ़ रहे Joe Biden India को लेकर क्या सोचते हैं? | वनइंडिया हिंदी

    पॉपुलर वोट में बहुत पीछे हैं ट्रंप

    डेमोक्रेट जो बाइडेन बुधवार दोपहर तक बने सबसे ज्‍यादा वोट हासिल करने वाले उम्‍मीदवार बन गए थे। साल 2008 में जब बराक ओबामा ने पहली बार राष्‍ट्रपति चुनावों में किस्‍मत आजमाई थी तो उन्‍हें करीब 69,500,000 वोट हासिल हुए थे। जबकि बाइडेन ने अमेरिकी समयानुसार बुधवार दोपहर तक 70,330,000 वोट हासिल कर लिए थे। बाइडेन ने पॉपुलर वोट के मामले में ओबामा को पीछे छोड़ा है। हालांकि अभी इलेक्‍टोरल वोट की लड़ाई काफी तगड़ी है और रिपब्लिकन पार्टी के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से उन्‍हें कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है। बाइडेन पॉपुलर वोट्स के मामले में अपने प्रतिद्वंदी से 2.7 मिलियन वोट आगे चल रहे हैं। माना जा रहा है कि बैटलग्राउंड स्‍टेट्स से जब नतीजे आने शुरू होंगे तो बाइडेन की लीड बढ़ सकती है।

    23 मिलियन वोटों की गिनती बाकी

    नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) की तरफ से बताया गया है कि अब तक कैलिफोर्निया समेत देश के ज्‍यादातर हिस्‍सों में काउंटिंग जारी है जिसमें 64 प्रतिशत तक वोटों की गिनती हो चुकी है। हालांकि एक मौके पर ट्रंप भी ओबामा के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए थे। बुधवार दोपहर तक उन्‍हें 67.32 मिलियन वोट्स हासिल हो गए थे। यह आंकड़ा 100 मिलियन वोट्स का है जो अर्ली वोटिंग और मेल इन बैलेट्स के जरिए मिले थे। एनबीसी न्‍यूज के मुताबिक अभी कम से कम 23 मिलियन वोट्स ऐसे हैं जिनकी गिनती होनी है और ऐसे में बाइडेन के पास अपना रिकॉर्ड बेहतर करने का अच्‍छा मौका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+