अमेरिका चुनाव: जो बाइडेन और कमला हैरिस ने हिंदुओं को दीं नवरात्रि की शुभकामनाएं, कही ये बात

अमेरिका चुनाव: जो बाइडेन और कमला हैरिस ने हिंदुओं को दीं नवरात्रि की शुभकामनाएं, कही ये बात

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) और उप राष्ट्रपति पद की दावेदार भारतीय मूल की कमला हैरिस (kamala harris)ने शनिवार को हिंदू त्योहार नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। दोनों नेताओं ने ट्वीट कर हिंदुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत की कामना की है। जो बाइडेन ने ट्वीट कर लिखा, 'जैसे ही हिंदू का नवरात्रि त्योहार शुरू होता है, जिल और मैं अमेरिका और दुनिया भर में मनाए जाने वाले सभी लोगों को अपनी तरफ से शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक बार फिर बुराई पर अच्छाई की जीत और सभी के लिए नए अवसर और शुरुआत की कामना करता हूं।'

Joe Biden

राष्ट्रपति पद की दावेदार भारतीय मूल की कमला हैरिस ने भी नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। सीनेटर कमला हैरिस ने ट्वीट कर लिखा, 'डगलस एम्हॉफ और मेरी और से हमारे हिंदू अमेरिकी दोस्तों और उनके परिवारों को नवरात्रि की बहुत शुभकामनाएं, ईश्वर करे कि यह अवकाश हम सभी को अपने समुदायों का विकास कर नए अमेरिका के निर्माण की प्रेरणा दे।'

अमेरिका में इस साल के अंत में तीन नवंबर को राष्ट्रपति के चुनाव होने हैं। ऐसे में जो बाइडेन और कमला हैरिस का ये ट्वीट काफी मायने रखता है। 77 वर्षीय अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के प्रतिद्वंद्वी हैं।

बराक ओबामा के प्रशासन में संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति के रूप में बाइडेन व्हाइट हाउस और अपने अधिकारिक आवास पर दिवाली समारोहों में काफी सक्रिय रहते थे।

Recommended Video

    Chidambaram ने Bihar और Madhya Pradesh के Voter से की Joe Biden वाली अपील | वनइंडिया हिंदी

    इस बार के चुनाव में ट्रंप का असर कम दिख रहा है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए चल रहे जोरदार प्रचार के को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन और रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का टाउन हॉल आयोजित किया गया था। इस आयोजन को ट्रंप के मुकाबले ज्यादा लोगों ने बाइडेन का कार्यक्रम देखा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+