डोनाल्ड ट्रंप ने धांधली की बात से इनकार करने वाले टॉप चुनाव अधिकारी को नौकरी से निकाला
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को सरकार के टॉप चुनाव अधिकारी को निकाल दिया है। जिस ऑफिसर पर ट्रंप के गुस्से की गाज गिरी है, उन्होंने राष्ट्रपति की इस बात को मानने से साफ इनकार कर दिया था कि 3 नवंबर को हुए चुनाव में धांधली हुई है। ट्रंप जो अपने दूसरे कार्यकाल की तरफ देख रहे थे, डेमोक्रेट जो बाइडेन के हाथों बुरी तरह से हार गए हैं। ट्रंप लगातार इस बात को मानने से इनकार कर रहे हैं कि वह चुनाव को हार चुके हैं।

अधिकारी को पहले से थी आशंका
ट्रंप ने ट्विटर पर चुनाव अधिकारी क्रिस क्रेब्स को निकालने का ऐलान किया। क्रिस उस एजेंसी का नेतृत्व करते हैं जिसने इस बात की घोषणा की थी कि 3 नवंबर को हुए चुनाव अमेरिकी इतिहास में सबसे सुरक्षित चुनाव थे। ट्रंप बिना किसी सुबूत के ये दावे कर रहे हैं कि वोटिंग में और बैलेट की काउंटिंग में बड़े स्तर पर धांधली हुई है। ट्रंप ने ट्वीट में लिखा, 'हाल ही में क्रिस क्रेब्स की तरफ से 2020 के चुनाव की सुरक्षा पर एक बयान दिया गया जो कि पूरी तरह से गलत था, बड़े स्तर पर अनुचित व्यवहार हुआ है और धोखाधड़ी हुई है। ऐसे में क्रिस क्रेब्स को साइबर सिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी के डायरेक्टर के पद से हटाया जाता है।' क्रेब्स ने पिछले हफ्ते अपने दोस्तों से यह बात कही थी कि उन्हें अपनी नौकरी जाने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने पर्सनल ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है। क्रिस ने लिखा, 'सेवा करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमनें सही किया। आज की रक्षा की, कल को सुरक्षित किया।' क्रेब्स को वोटिंग मशीन में विदेशी और घरेलू हैकर्स की संभावित घुसपैठ का पता लगाने का जिम्मा सौंपा गया था। इसके अलावा उन पर काउंटिंग मशीन, डाटाबेस समेत कुछ और सिस्टम की सुरक्षा का जिम्मा भी था।
ट्रंप के फैसले का विरोध
हाउस इंटेलीजेंस कमेटी के डेमोक्रेटिक चेयरमैन एडम स्किफ ने कहा कि क्रेब्स और उनकी टीम ने बिना रुके चुनावों को सुरक्षित करने के दिशा में काम किया। अपने बयान में स्किफ ने कहा, 'उन्हें उनकी महान सेवा के लिए पुरस्कृत करने की बजाय, राष्ट्रपति ट्रंप, डायरेक्टर क्रेब्स और दूसरे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं जिन्होंने अपनी ड्यूटी को पूरा किया।' वहीं रिपब्लिकन सीनेटर बेस सासे ने लिखा, 'क्रेस क्रेब्स ने वाकई बहुत अच्छा काम किया- पूरे देश के चुनाव अधिकारी आपको यह बात बता सकते हैं और हकीकत में उन्हें निकाला नहीं जाना चाहिए था।' क्रेब्स के नेतृत्व में ही उनकी एजेंसी की तरफ से कई बार चेतावनी दी गई थी कि रूस और ईरान के हैकर्स चुनाव में सेंधमारी की कोशिश कर रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे साल 2016 में की गई थी। बताया जा रहा है कि व्हाइट हाउस एजेंसी की तरफ से शुरू किए गए वेबपेज 'रयूमर्स वर्सेज रियल्टी' को लेकर भी खासा नाराज था। इस पेज का मकसद जनता को चुनाव के बारे में फैलाई जा रही गलत जानकारियों के प्रति आगाह करना था। पेज की तरफ से ट्रंप और दूसरे लोगों की तरफ से किए जा रहे वोटिंग फ्रॉड के दावे को खारिज कर दिया गया था। सोमवार को 59 टॉप चुनाव सुरक्षा विशेषज्ञों ने भी इस बात को खारिज कर दिया है कि वोटिंग में धांधली हुई है।
-
Iran Vs America: अब अमेरिका की हार पक्की! NATO के साथी ने ट्रंप की पीठ में घोंपा छुरा, कहा- हम नहीं उलझेंगे -
Iran vs US: ईरान का महाविनाशक प्लान, Google- Amazon के दफ्तर उड़ाने की तैयारी, 18 कंपनियों की 'Hit List जारी -
US Iran Tension: होर्मुज और खार्ग नहीं, इन 3 इलाकों पर कब्जा करना है डोनाल्ड ट्रंप का असली प्लान -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
Khamenei Successor: अहमद वाहिदी कौन? वो ईरानी जनरल, जो ट्रंप और नेतन्याहू के लिए बने काल -
Iran Oil Game: Trump-Netanyahu की आंख में धूल झौंककर, ईरान कैसे होर्मुज पर छाप रहा पैसा? भारत-चीन का क्या रोल? -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान -
War In Bible: तेल नहीं धर्म की वजह से इजरायल ने शुरू की जंग? ईरान को लेकर क्या लिखा है हिब्रू बाइबल में? -
Pakistan Embarrassment: मुनीर चले थे जंग में चौधरी बनने, ईरान ने उछाल दी टोपी, पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती -
Iran Hormuz Plan: होर्मूज से गुजरने पर ईरान को देना होगा टोल! US-इजरायली शिप पूरी तरह से बैन, भारत का क्या होग -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Petro-Diesel Price Hike: 81% से ज्यादा महंगा हुआ डीजल, पेट्रोल भी लगा रहा आग, देखें कहां कितना महंगा हुआ तेल












Click it and Unblock the Notifications