Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सोमालिया पर अमेरिका का ड्रोन हमला, अल शबाब के 150 आतंकी ढेर

वाशिंगटन। अमेरिका ने पिछले हफ्ते सोमालिया के अल शबाब ट्रेनिंग कैंप पर ड्रोन से हमला किया था। इस हमले में 150 आतंकियों के मारे जाने की खबरें हैं। पेंटागन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ये आतंकी बड़े आतंकी हमलों की योजन तैयार कर रहे थे।

al-Shabaab-us-attack-somalia

पेंटागन प्रवक्ता कैप्टन जेफ डेविस ने बताया कि मोगादिशु से करीब 195 किमी दूर उत्तरी इलाके में स्थित रासो कैंप में यह हमला अमेरिकी समय के मुताबिक शनिवार को हुआ।

डेविस ने जानकारी दी कि आतंकी वहां ट्रेनिंग ले रहे थे और एक बड़े हमले की योजना बना रहे थे। डेविस ने बताया कि उन्‍हें पता चला कि वे लोग जल्दी ही कैंप छोड़ने वाले थे। ऐसे में वे अमेरिका और आर्मी के लिए बड़ा खतरा बन सकते थे।

डेविस ने बताया कि पेंटागन को अनुमान है कि इस हमले में 150 से ज्यादा आतंकी मारे गये हैं। आपको बता दें कि अमेरिकी विशेषज्ञों ने अल शबाब को अमेरिका के लिए आईएसआईएस से बड़ा खतरा बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+