US Deported Indians: अमेरिका से 15 साल में कितने भारतीय निकाले गए? गिनती करते थक जाएंगे आप भी!

US Deported Indians: अमेरिका में ट्रंप की सत्ता में आने के बाद कई बड़े कदम लगातार उठा रही है। इसी कड़ी में, अवैध प्रवासियों का भी मुद्दा गरमाया हुआ है। 20 जनवरी 2025 को ट्रंप (Donald Trump) के शपथ लेने के बाद से ही अमेरिकी सरकार इसपर सख्ती से पालन कर रही है। डोनाल्ड ट्रंप की नई इमिग्रेशन नीति के तहत, ब्राजिलियों, मैक्सिको के बाद भारत (Indian Immigrants) तीसरे नंबर पर डिपोर्टेशन का दंश झेल रहा है।

हालांकि, भारत सरकार ने इसे आम प्रक्रिया करार दिया है। 6 फरवरी 2025 को विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S Jaishankar) ने संसद में बताया कि 2009 से अब तक कुल 15,756 अवैध भारतीय प्रवासियों को अमेरिका से वापस भारत भेजा गया है।

US Deported Indians

अमेरिका (America) द्वारा 100 से अधिक अवैध भारतीय अप्रवासियों (Indian Immigrants USA) को वापस भेजे जाने पर विपक्ष द्वारा चर्चा किए जाने के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों द्वारा की गई ऐसी कार्रवाई 'नई नहीं' है। हाल ही में 104 भारतीयों को निर्वासित कर अमृतसर भेजा गया, जिसके बाद इस मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार से सवाल किए। आइए विस्तार से समझते हैं इसे...

15 सालों में अमेरिका से कितने भारतीय निकाले गए? (वर्षवार आंकड़े)

क्रमांक साल निर्वासित भारतीयों की संख्या
1
2009 734
2
2010 799
3
2011 597
4
2012 530
5
2013 515
6
2014 591
7
2015 708
8
2016 1,303
9
2017 1,024
10
2018 1,180
11
2019 2,042 (अब तक सबसे ज्यादा)
12
2020 1,889
13
2021 805
14
2022 862
15
2023 617
16
2024 1,368
17
2025 (5 फरवरी तक) 104
  • 2019 में सबसे ज्यादा 2,042 भारतीयों को अमेरिका ने वापस भेजा।
  • 2020 में कोविड-19 के बावजूद 1,889 भारतीय निर्वासित किए गए।
  • 2024 में यह आंकड़ा 1,368 तक पहुंच गया।

Why US Deport Indians: US अमेरिका ने भारतीयों को क्यों निकाला?

  • अमेरिका की इमिग्रेशन पॉलिसी के तहत अवैध प्रवासियों को वापस भेजने की प्रक्रिया नई नहीं है।
  • अवैध रूप से अमेरिका जाने वाले कई भारतीय मानव तस्करों के जरिए सीमा पार करते हैं।
  • कई भारतीय कानूनी वीजा न मिलने के बावजूद अवैध रूप से अमेरिका में बसने की कोशिश करते हैं।
  • 2012 से ICE (Immigration and Customs Enforcement) द्वारा निर्वासन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

104 Deported Indians:104 डिपोर्ट भारतीयों में कहां-कहां के निवासी?

  • 6 फरवरी 2025 को एक अमेरिकी सैन्य विमान 104 भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा।
  • इनमें से 33 हरियाणा, 33 गुजरात, 30 पंजाब, 3 महाराष्ट्र, 3 उत्तर प्रदेश और 2 चंडीगढ़ से हैं।
  • इन प्रवासियों ने अमेरिका में कानूनी प्रवेश के लिए बड़ी रकम चुकाई थी, लेकिन मानव तस्करी के जरिए खतरनाक यात्रा करनी पड़ी।
  • ICE के एक वीडियो में दिखाया गया कि इन प्रवासियों को हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़ा गया था, जिससे यह मुद्दा और विवादास्पद हो गया।
deported Indians

विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार का जवाब

  • विपक्ष का सवाल: 'अगर कोलंबिया जैसे छोटे देश अपने नागरिकों को सम्मान के साथ वापस ला सकते हैं, तो भारत क्यों नहीं?'
  • तृणमूल सांसद साकेत गोखले ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, फिर भी अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए विशेष विमान क्यों नहीं भेज रहा?

एस जयशंकर का जवाब कि अमेरिका द्वारा निर्वासन ICE (Immigration and Customs Enforcement) के जरिए किया जाता है, न कि भारत सरकार के माध्यम से। ICE की 2012 से प्रभावी नीति के तहत, निर्वासित प्रवासियों पर कुछ प्रतिबंध लगाए जाते हैं। हालांकि, महिलाओं और बच्चों को हथकड़ी नहीं लगाई जाती और निर्वासितों को भोजन और मेडिकल सुविधाएँ मिलती हैं।

deported Indians

क्या अवैध भारतीय प्रवासियों के लिए हालात बदले हैं?

  • 2014 के बाद, अमेरिका की अवैध प्रवासियों पर सख्ती बढ़ गई है।
  • 2016 के बाद निर्वासन के मामलों में बढ़ोतरी हुई (2016: 1,303, 2019: 2,042)।
  • ट्रंप प्रशासन ने 2020 में और कड़े नियम लागू किए।
  • बाइडेन प्रशासन के दौरान भी निर्वासन जारी है, लेकिन मानवीय पहलू पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+