2+2 dialogue: भारत-अमेरिका की 'टू प्लस टू मीटिंग', भारत-चीन मसले पर क्या नहीं हुई पूरी बातचीत?

भारत और अमेरिका के बीच शुक्रवार को 2+2 वार्ता का आयोजना हुआ। इस वार्ता में शामिल होने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन आज भारत आए हैं। इन दोनों नेताओं की भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता हुई।

भारत और अमेरिका के बीच शुक्रवार को हुई 'टू प्लस टू' मंत्रिस्तरीय वार्ता में ना सिर्फ इजराइल-हमास के बीच जारी जंग से इतर पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन से जारी विवाद और कनाडा से चल रहे तनाव को लेकर भी चर्चा हुई।

key-topics-discussed-in-india-us-2-2-meet

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के साथ कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि चीन की आक्रामकता का मुकाबला करने के लिए भारत, अमेरिका के बीच रणनीतिक मुद्दों पर सहमति बढ़ रही है।

वहीं, एएनआई के मुताबिक अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन भारत-चीन मुद्दे पर कहा कि हमने बैठक के दौरान सुरक्षा चुनौतियों और चीन द्वारा उत्पन्न खतरे पर चर्चा की, लेकिन हमने उस मामले पर अपनी पूरी बातचीत नहीं की।

ऑस्टिन ने कहा, हमारा रिश्ता सिर्फ पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के बारे में नहीं है। दोनों देशों के संबंध कई चीजों पर आधारित हैं। रिश्ते साझा मूल्यों और लोकतंत्र पर आधारित है। हम समुद्र के अंदर और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की दुनिया में भी सहयोग कर रहे हैं।

ऑस्टिन ने कहा, एमक्यू-9बी ड्रोन के संदर्भ में मुझे आज कोई नई घोषणा नहीं करनी है। हम सही समय पर इसकी घोषणा करेंगे। हम सब कुछ कर रहे हैं ताकि भारत को यह क्षमता मिले। हम एक बख्तरबंद वाहन का सह-उत्पादन करने जा रहे हैं।

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि चीन की आचार संहिता को लेकर क्षेत्रीय परिप्रेक्ष्य में दोनों पक्षों के बीच विस्तृत रूप से वार्ता हुई है। हालांकि इस पर विस्तृत रूप से क्या बात हुई इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

भारत-कनाडा विवाद पर क्या बातचीत हुई? इस बारे में उन्होंने कहा, "कनाडा के मुद्दे पर हमारे सभी साझेदार देशों के साथ चर्चा अलग-अलग समय पर होती रहती है। हमारी चिंता सुरक्षा को लेकर है। आप लगातार पन्नू के वीडियो देख रहे होंगे, जो भारतीयों की सुरक्षा से संबंधित होते हैं। सुरक्षा संबंधित मुद्दे हम लगातार उठाते रहते हैं।"

इजराइल और गाजा को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में विदेश सचिव ने कहा, "दोनों देशों के बीच वहां के हालात पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी राय रखी है। हमारा मत स्पष्ट है जो चर्चा के दौरान भी आया कि द्वि-राष्ट्र समाधान (टू स्टेट्स सॉल्यूशन) बातचीत और शांति के साथ होना चाहिए।

विदेश सचिव ने कहा कि भारत, इजराइल पर आतंकी हमले की निंदा करता है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति जीरो टॉलरेंस की है। दूसरी तरफ भारत ने गाजा में मानवीय सहायता भी भेजी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+