US Debt Seiling: डेट सीलिंग खत्म होने के बाद अमेरिका में दिखेंगे 5 बड़े बदलाव
US Debt Seiling: अमेरिका में डेट सीलिंग बिल को पास कर दिया गया है। इस बिल के पास होने के बाद अमेरिका दिवालिया होने से बच गया है। इस बिल के पास होने के बाद अमेरिका में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

US Debt Seiling Bill: अमेरिका में कर्ज संकट आखिरकार खत्म हो गया है। पहले कांग्रेस ने डेट सीलिंग बिल को मंजूरी दी और इसके बाद सिनेट ने भी इसे बहुमत से पास कर दिया। इस फैसले के बाद अमेरिका पर कंगाल होने का मंडरा रहा खतरा साप्त हो गया है। लेकिन माना जा रहा है कि इस बिल के पास होने से अमेरिका में कई आर्थिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
डेट सीलिंग बिल पास होने के बाद अब जो बाइडेन एक और डेट सीलिंग बिल नवंबर 2024 चुनाव तक नहीं ला सकते हैं। स्पीकर मैकार्थी ने 1.3 ट्रिलियन डॉलर की राशि को सुरक्षित रखा है ताकि सरकार के खर्च को कम किया जा सके। ऐसे में आने वाले समय में क्या आर्थिक बदलाव हो सकते हैं, आइए डालते हैं उसपर एक नजर
बजट सेविंग
डेट सीलिंग बिल को लाए जाने के बाद सरकार अपने राजकोषीय घाटो को कम करने की कोशिश करेगी लेकिन इसमे कोई बड़ा बदलाव शायह ही देखने को मिले। अगले 10 साल तक 1.5 ट्रिलियन डॉलर के खर्च में कटौती की जाएगी।
लेकिन इसका असर सोशल सिक्युरिटी, मेडिकेयर और सेना पर नहीं होगा।
इसका असर शिक्षा, नेशनल पार्क और वैज्ञानिक रिसर्च पर देखने को मिलेगा। इसमे 15 फीसदी तक की कटौती देखने को मिल सकती है। पिछले वर्ष अमेरिका ने 6.3 ट्रिलियन डॉलर इसपर खर्च किया था।
छात्र लोन रीपेमेंट
मार्च 2020 तक स्टूडेंट लोन के रीपेमेंट को रोक दिया गया है, माना जा रहा है कि सितंबर माह में फिर से शुरू किया जा सकता है, इसपर सरकार को 5 बिलियन डॉलर प्रति महीने का नुकसान होगा। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि डेट अग्रीमेंट पास होने के बाद छात्रों के लोन रीपेमेंट को जल्द शुरू किया जा सकता है।
खाद्य सुरक्षा, न्यूट्रीशन कार्यक्रम
जो वयस्क टेंपरेरी असिस्टेंस फॉर नीडी फैमिलिज के जरिए मदद पाते हैं, सप्लिमेंटल न्यूट्रीशन असिस्टेंस प्रोग्राम के तहत भी सरकार का खर्ज बढ़ेगा। जिन वयस्कों के बच्चे नहीं हैं और उनकी उम्र 54 वर्ष के भीतर है और काम की तलाश में हैं, उनकी उम्र सीमा को घटाकर 50 कर दिया गया है।
रोजगार सृजन को बढ़ावा
खर्च में जिस तरह की सीमा तय की गई है उसके बाद 1.5 लाख नौकरियों का सृजन अगले साल हो सकता है। जिसकी वजह से तकरीबन 10 फीसदी बेरोजगारी नीचे आएगी। इसके परिणाम स्वरूप परिवार कम खर्च करेंगी, जिससे गुड्स और सर्विसेज की मांग कम होगी।
अमेरिकी अर्थव्यवस्था
डेट समझौते के बाद परिवारों पर और बिजनेस पर काफी ज्यादा दबाव देखने को मिल सकता है। अगर देश की अर्थव्यवस्था पर कोई भी संकट आता है तो यह डील कुछ खास असर नहीं दिखा पाएगी। मूडीज अनालिटिक्स के मुख्य आर्थिक सलाहकार मार्क जेंडी ने कहा कि इस डील का असर नकारात्मक होगा, लेकिन यह काफी कम होगा।












Click it and Unblock the Notifications