PM Modi US Visit: पीएम मोदी संग सेल्फी और ऑटोग्राफ के लिए अमेरिकी सांसदों ने लगाई लाइन
PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं, इस दौरान उन्होंने अमेरिकी संसद को संबोधित किया। पीएम के संबधन के बाद तमाम सांसदों ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली, उनका ऑटोग्राफ लिया। जो वीडियो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि पीएम मोदी संग सेल्फी और ऑटोग्राफ के लिए तमाम सांसद लाइन मे खड़े नजर आए।
पीएम मोदी संग सेल्फी क्लिक कराने के लिए और उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए कई सांसद लाइन में नजर आए। तकरीबन एक घंटे तक पीएम मोदी के भाषण को सुनने के बाद इन सांसदों ने प्रधानमंत्री संग कुछ पल बिताए। जिस वक्त पीएम इन सांसदों से बात कर रहे थे, लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे।

भाषण के दौरान पीएम मोदी का 12 बार लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाकर अभिनंदन किया, जबकि भारतीय समुदाय के लोगों ने दो बार खड़े होकर पीएम का अभिनंदन किया। पीएम के भाषण के दौरान तमाम अमेरिकी सांसद और भारतीय सुमाद के लोग इससे सुनने पहुंचे थे।
Recommended Video
अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कई अहम बातें कहीं और कई ऐसे पल के लोग गवाह बने जो इतिहास के पन्नों मे दर्ज हो गए। इस दौरान पीएम ने कहा कि अमेरिका में कई भारतीय हैं जिनकी जड़ें यहां बसी हैं। एक मेरे पीछे हैं, जिन्होंने इतिहास बना दिया है। पीएम मोदी ने कमला हैरिस की ओर जिक्र करते हुए यह बात कही।
पीएम मोदी ने भाषण के दौरान समोसा काकस का जिक्र करते हुए कहा कि यह भारतीय और अमेरिकी सांसदों के बीच का ग्रुप है, जिसमे या तो हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के सदस्य हैं या फिर सेनेट के। बता दें कि इस शब्द का इस्तेमाल कांग्रेसमैन कृष्णमूर्ति ने किया था, उन्होंने अमेरिका कांग्रेस में बढ़ते देसी सांसदों का जिक्र करते हुए इस शब्द का इस्तेमाल किया था।
जब पीएम मोदी ने कहा कि अफ्रीकन यूनियन को भी जी-20 मे पूर्णकालिक सदस्य बनना चाहिए तो सदन में लोगों ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं। पीएम ने कहा कि इस समय खयाल, लगाव और लोगों की चिंता करने की जरूरत है। ग्लोब साउथ को आवाज देने की जरूरत है। इसीलिए मेरा दृढ़ता से मानना है कि अफ्रीकन यूनियन को भी जी-20 की पूर्णकालिक सदस्यता मिलनी चाहिए।
पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि यूक्रेन विवाद के साथ, युद्ध यूरोप लौट आया है, यह इस क्षेत्र को बहुत दर्द दे रहा है। क्योंकि इसमे सुपर पॉवर शामिल हैं, इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि स्टेट डिनर के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिका-भारत के रिश्ते को अटूट और गहरी दोस्ती वाला बताया।












Click it and Unblock the Notifications