अविश्वसनीय, दूरदर्शी... डेढ़ घंटे की मुलाकात में ऐसा क्या हुआ, कि PM मोदी की जबरा फैन हो गईं अमेरिकी मंत्री?
भारत और अमेरिका क्वाड के जरिए इंडो-पैसिफिक में चीन का दबदबा कम करने के लिए काम कर रहे हैं। वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर भी दोनों देशों के बीच समझौते किए गये हैं।

US Secretary on PM Modi: मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान भारत और अमेरिका के बीच के संबंधों में काफी गर्माहट आई है और अमेरिकी मंत्रियों के मुंह से पीएम मोदी की तारीफ भरे शब्द इस बात की गवाही दे रही हैं।
अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी हालिया बैठक को याद करते हुए कहा, कि भारत और अमेरिका मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्रांति का नेतृत्व करेंगे।
अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने पिछले महीने भारत का दौरा किया था और इस दौरान उनकी मुलाकात भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से भी हुई थी।
भारत यात्रा के दौरान अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने नई दिल्ली में जमकर होली खेली थी और रंगों में डूबी हुई उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

पीएम मोदी और भारत की जमकर तारीफ
जीना रायमोंडो ने अमेरिका में कहा है, कि उन्होंने भारत यात्रा के दौरान संस्कृति, परंपरा और समारोहों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखा। उनकी होली खेलने की तस्वीरें और वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं और अमेरिका और भारत के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाते हैं।
इंडिया हाउस में भारतीय अमेरिकियों की एक सभा को संबोधित करते हुए, वाणिज्य सचिव ने इस साल भारत में अपने होली समारोह को काफी प्यार से याद किया।
रायमोंडो ने शनिवार को कहा, कि "मैं हाल ही में भारत में थी। मैं एक दिन पहले ही गई थी ताकि मुझे होली में भाग लेने का अवसर मिल सके। और रक्षा मंत्री ने अपने परिवार के साथ मेरी मेजबानी की थी।"

पीएम मोदी से कैसी रही मुलाकात?
अमेरिकी मंत्री ने कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात को भी याद किया और उन्हें दूरदर्शी और अविश्वसनीय नेता बताया।
उन्होंने कहा, कि "मुझे प्रधानमंत्री मोदी के साथ डेढ़ घंटे बिताने का एक अविश्वसनीय अवसर मिला। और इस दौरान मुझे पता चला, कि आखिर किस कारण से वो सबसे लोकप्रिय विश्व नेता हैं। वह अविश्वसनीय, दूरदर्शी हैं, और भारत के लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का स्तर अवर्णनीय है।"
Recommended Video

आपको बता दें, कि इस साल की शुरुआत में, भारत और अमेरिका ने अंतरिक्ष, रक्षा, अर्धचालक और अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में साझेदारी की घोषणा की है।
दोनों देशों के बीच किया गया द्विपक्षीय समझौता चीन को अलग-थलग करते हुए नई दिल्ली के साथ रणनीतिक क्षेत्रों में अमेरिका के मजबूत संबंधों को दर्शाने वाला एक और उदाहरण है।
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने उनका वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पीएम मोदी की तारीफ करती नजर आ रही हैं।
आपको बता दें, कि हिंद महासागर और इंडो-पैसिफिक में चीन का दबदबा रोकने के लिए भारत और अमेरिका के बीच तेजी से साझेदारियां हो रही हैं, और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सेक्टर में हुआ समझौता काफी अहम है।












Click it and Unblock the Notifications