ताइवान स्ट्रेट में अमेरिकी जहाज को टक्कर मारने वाली थी चीनी वारशिप, दक्षिण चीन सागर के बाद एक और भिड़ंत
अमेरिका के कई वारशिप्स और एयरक्राफ्ट कैरियर लगातार ताइवान स्ट्रेट में ताइवान की रक्षा के लिए मौजूद हैं, जिसको लेकर चीन लगातार चेतावनी जारी कर रहा है।

US-China Conflict: पिछले महीने दक्षिण चीन सागर के आसमान में अमेरिकी जहाज के काफी करीब आने के बाद अब ताइवान स्ट्रेट में अमेरिका और चीन के वारशिप्स के बीच टक्कर होने वाली थी।
अमेरिका ने कहा है, कि ताइवान ताइवान जलडमरूमध्य में अमेरिका के वारशिप के 150 गज यानि 137 मीटर करीब एक चीनी युद्धपोत 'असुरक्षित' तरीके से आ गया था। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने कहा है, कि चीन ने क्षेत्र में "जानबूझकर जोखिम भड़काने" के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका पर जिम्मेदारी का ठीकरा फोड़ने की कोशिश की है।
आपको बता दें, कि ताइवन का विवाद अभी चरम पर है और कयास लगाए गये हैं, कि चीन ताइवान पर कभी भी हमला कर सकता है, लिहाजा चीन के कई वारशिप्स और एयरक्राफ्ट कैरियर ताइवान स्ट्रेट में लगातार ताइवान की रक्षा के लिए मौजूद हैं।
ताइवान स्ट्रेट में बढ़ गया है तनाव
यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड ने बयान जारी करते हुए कहा है, कि अमेरिका और कनाडा की नौसेना शनिवार को ताइवान जलडमरूमध्य में एक संयुक्त अभ्यास कर रही थी, जो ताइवान द्वीप को चीन से अलग करती है। इसी दौरान चीनी जहाज ने असुरक्षित तरीके से अमेरिका के मिसाइल विध्वंसक वारशिप चुंग-हून के सामने से क्रॉस किया।
बयान में कहा गया है, कि वारशिप चुंग-हून की स्पीड को अचानक से कम करने के लिए मजबूर होना पड़ा, नहीं तो दोनों वारशिप्स में टक्कर हो सकती थी।
आपको बता दें, कि साल 1949 में गृहयुद्ध के दौरान चीन के लोकतांत्रिक नेता, खतरनाक वामपंथी नेता माउत्से तुंग से लड़ाई हार गए और वो चीन से भागकर ताइवान द्वीप पर पहुंच गये। जहां उन्होंने लोकतांत्रिक सरकार का गठन किया।
ताइवान के इन नेताओं ने ताइवान को ही मुख्य चीन कहना शुरू कर दिया, जबकि चीन की सरकार का ताइवान को अपना हिस्सा होने का दावा करती है और ये लड़ाई अभी भी चल रही है। ताइवान की सरकार का कहना है, कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चायना (पीआरसी) ने कभी भी ताइवान द्वीप पर शासन नहीं किया है और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है, कि चीनी आक्रमण की स्थिति में अमेरिका ताइवान की रक्षा करेगा। लिहाजा, ये तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
वहीं, ताइवान स्ट्रेट में सैन्य अभ्यास करने के लिए चीन ने अमेरिका और कनाडा की सेना को फटकार लगाई है और चीन ने कहा है, कि अमेरिका और कनाडा का सैन्य युद्धाभ्यास, चीन को उकसाने वाला है।
जिसपर पलटवार करते हुए यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड ने कहा, कि उसका चुंग-हून वारशिप और कनाडा का मॉन्ट्रियल वारशिप ताइवान स्ट्रेट में नियमित ट्रांजिट एक्सरसाइज कर रहे थे, जब चीनी जहाज उनके बीच आ गया।
अमेरिकी कमांड ने कहा है, कि चीनी जहाज का "निकटतम दृष्टिकोण 150 गज था और उसकी हरकतों ने अंतरराष्ट्रीय जल में सुरक्षित मार्ग के समुद्री 'सड़क के नियमों' का उल्लंघन किया है।" कनाडाई वेबसाइट ग्लोबल न्यूज द्वारा प्रसारित वीडियो फुटेज में जहाजों के बीच करीबी मुठभेड़ दिखाई गई। वहीं, वाशिंगटन में चीनी दूतावास ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया है।
Recommended Video

वहीं, अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने इस घटना को खतरनाक करार दिया है और सिंगापुर में रिपोर्टर्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, कि वो चीन के नेतृत्व से इस तरह की हरकतों को फिर से नहीं दोहरना की अपील करते हैं। उन्होंने कहा, कि "ऐसी हरकतों से दुर्घटना हो सकती है, जिसकी वजह से स्थिति ऑउट ऑफ कंट्रोल हो सकती हैं।"












Click it and Unblock the Notifications