उत्‍तर कोरिया को जवाब देने के लिए अमेरिका के परमाणु बमों से लैस विमानों ने भरी उड़ान

सियोल। उत्‍तर कोरिया के पांचवें परमाणु परीक्षण के बाद अमेरिका ने कहा कि समय आ गया है कि उत्‍तर कोरिया को कड़ा जवाब देना चाहिए।

undefined

इसके बाद ही उत्‍तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों के खिलाफ नाराजगी के तौर परमाणु हथियारों से लैस दो यूएस बी-1 बॉम्‍बर्स ने दक्षिण कोरिया के ऊपर उड़ान भरी।

उत्तर कोरिया की तरफ से पांचवें परमाणु परीक्षण किया जाने के बाद अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि सुंग किम के अनुसार अमेरिका कोशिश कर रहा है कि उत्तर कोरिया के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अपने प्रस्ताव में सबसे कड़े तरीके से प्रतिरोध दर्ज कराएं।

उत्तर कोरिया ने 9 सितंबर को पांचवां परमाणु परीक्षण किया था जिसे अब तक का उसका सबसे शक्तिशाली टेस्ट माना जा रहा है।

दक्षिण कोरिया के कल ही इस बात की शंका जाहिर करते हुए कहा था कि उत्‍तर कोरिया जल्‍द ही छठवां परमाणु परीक्षण कर सकता है।

अमेरिका भी यह कह चुका है कि उत्‍तर कोरिया के परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतरराष्‍ट्रीय एकजुटता की समय की मांग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+