US Attacks Iran: ईरान को सबक सिखाने के लिए अमेरिका ने इस्तेमाल किए ये महाविनाशक हथियार, जानें ताकत
US Attacks Iran: अमेरिका ने ईरान पर अपना अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अमेरिकी वायुसेना ने फोर्डो, नतांज़ और इस्फहान जैसे परमाणु ठिकानों को पूर्व-नियोजित निशाना बनाया है। इस ऑपरेशन में इस्तेमाल हुए अत्याधुनिक विमान और हथियार जैसे कि B-2 स्टील्थ बॉम्बर, GBU‑57 'बंकर बस्टर' बम और F-22 रैप्टर जेट इस्तेमाल किया है।
ईरान पर हमले के लिए इस्तेमाल हथियार दुनिया के सबसे विनाशक हथियार माना जाता है। ये हथियार अमेरिका की तकनीकी श्रेष्ठता और डिफेंस क्षेत्र में ताकत की गवाही देते हैं। ईरान ने इन हमलों में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान से इनकार किया है। जानें हमले में इस्तेमाल अमेरिकी हथियारों की ताकत कितनी है।

US Attacks Iran: अमेरिका ने इस्तेमाल किया B2 Bombers
यह भी पढ़ें: America Attack on Iran: अमेरिकी हमले के बाद गुस्से में ईरान, खामेनेई ने ट्रंप को दी चेतावनी, जानिए क्या कहा?
Israel Iran War में F‑22 रैप्टर जेट्स की अहम भूमिका
इजरायल और ईरान के बीच जंग में अमेरिका की एंट्री हो चुकी है। ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमले के लिए F‑22 रैप्टर जेट्स का इस्तेमाल किया गया था। यह B‑2 विमानों को रडार और अन्य वायु सुरक्षा से ढकने का काम करता है। इसे अमेरिकी हमले का सुरक्षा कवच मान सकते हैं। यह विमान अपनी रडार छिपाने की क्षमता और फुर्तीली गति के लिए जाने जाते हैं।
स्मार्ट बम और क्रूज मिसाइलें
पहले दौर में ALCM (Tomahawk क्रूज़ मिसाइल्स) ने ईरान की वायु रक्षा और कम्युनिकेशन सिस्टम को निशाना बनाया था। इसके बाद JDAM-GPS- स्मार्ट बमों ने बंकरों को सटीक क्षति पहुंचाने का काम किया। ये बम सटीक मारक क्षमता के साथ शक्तिशाली विस्फोट में सक्षम होते हैं। इसके अलावा, ऑपरेशन के हिस्से के रूप में MQ‑9 रीपर ड्रोन ने हेलफायर मिसाइलों से ड्रोन और मिसाइल डिपो को निशाना बनाया। यह रणनीति सूक्ष्म, तेज़ और सटीक थी।
यह भी पढ़ें: 'क्या इसलिए असीम मुनीर ने ट्रंप के साथ लंच किया?' ईरान पर US के हमले को लेकर ओवैसी ने पाकिस्तान को किया बेनकाब












Click it and Unblock the Notifications