अमेरिका ने चीन को दिया 72 घंटे के अंदर ह्यूस्टन का दूतावास बंद करने का आदेश
बीजिंग। अमेरिका के ह्यूस्टन में स्थित चीनी कॉन्सुलेट को बंद करने का अल्टीमेटम प्रशासन की तरफ से चीन को दिया गया है। चीन के सरकार अखबार ग्लोबल टाइम्स की तरफ से बताया गया है कि अमेरिका ने 72 घंटें के अंदर इस कांसुलेट से कामकाज समेटने को कहा है। अखबार के एडिटर हू शिजिन की तरफ से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है। अमेरिका ने इस दूतावास को पहले ही बंद कर दिया है।

दूतावास के बाहर जलाए गए पेपर
ह्यूस्टन स्थित चीनी वाणिज्यिक दूतावास में कुछ पेपर्स को जलाने की घटना हुई है। हू का ट्वीट इस घटना के कुछ ही घंटों बाद आया है। पेपर जलाने की घटना के बाद हृयूस्टन पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम कॉन्सुलेट पर पहुंची थी। इन पेपर्स को दूतावास के बाहर एक खुले कंटेनर्स में जलाया गया था। ह्यूस्टन क्रोनिकल और दो स्थानीय टीवी चैनलों की तरफ से पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी गई है। हू ने अपनी ट्वीट में यह नहीं बताया कि उन्हें कहां से यह खबर मिली है कि दूतावास को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इंग्लिश में होने वाली हू की ट्वीट्स को कई लोग फॉलो करते हैं जिसमें काफी संख्या निवेशकों की हैं।
किसी को अंदर जाने की मंजूरी नहीं
ह्यूस्टन की लोकल मीडिया की तरफ से जो वीडियो पोस्ट किए गए हैं उनमें नजर आ रहा है कि कंटेनर्स के अंदर से काला धुंआ निकल रहा है। फायर फाइटर्स को दूतावास की बिल्डिंग के अंदर जाने की मंजूरी नहीं थी। कुछ मिनटों बाद आग बुझ गई थी। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। ह्यूस्टन क्रोनिकल और दोनों चैनलों की मानें तो स्थानीय समयानुसार कांसुलेट को शुक्रवार 4 बजे तक खाली कर दिया जाएगा। उन्होंने एक स्थानीय सूत्र के हवाले से यह खबर दी है।
-
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल












Click it and Unblock the Notifications