भारतीय सेना के खिलाफ पाक कर रहा आतंकियों का इस्तेमाल-अमेरिकी सेना

वाशिंगटन। पाकिस्तान के आतंकी चेहरे से यूं तो भारत समेत पूरी दुनिया वाकिफ है लेकिन अमेरिकी सेना की हाल की रिपोर्ट के बाद इस बात की पुष्टि और पुख्ता हो जाती है। पेंटागन जोकि अमेरिकी सेना के रूप में जानी जाती है, अपनी रिपोर्ट अमेरिकी कांग्रेस को जमा की है जिसमें उसने कहा है कि पाकिस्तान आतंकियों के लिए सबसे सुरक्षित जगह है।

us army

पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पाकिस्तान भारत की मजबूत सेना के विरुद्ध आतंकियों का इस्तेमाल करता है। पेंटागन ने अपनी हालिया छमाही रिपोर्ट में अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति के बारे में कांग्रेस को बताया है। पेंटागन के अनुसार अफगानिस्तान और भारत को निशाने पर लेने वाले आतंकी अफगान एवं क्षेत्रीय स्थिरता को नुकसान पहुंचाने के लिए पाकिस्तान से लगातार काम कर रहे हैं। पाकिस्तान इन आतंकी बलों का इस्तेमाल अफगानिस्तान में अपने प्रभाव में आयी कमी के खिलाफ और भारत की श्रेष्ठ सेना से मुकाबला करने के लिए कर रहा है।

अपनी 100 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट में पेंटागन ने कहा है कि ये संबंध पाकिस्तान के उस सार्वजनिक प्रतिबद्धता के विपरीत है, जिसके तहत पाक ने अफगान नेतृत्व वाली मैत्री को समर्थन देने की बात कही थी। इन समूहों का अफगान-पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों में एक प्राथमिक उत्तेजक बल के रूप में काम करना अभी भी जारी है। बहरहाल पेंटागन के इस खुलासे के बाद पाकिस्तान के आतंकी चेहरे पर अमेरिका की भी मुहर लग गयी है। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि क्या अब भी पाक इस रिपोर्ट को नकारता रहेगा, या फिर आतंक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+