Whitney Wright: चुपचाप ईरान चली गई अमेरिकी पोर्नस्टार, किया ऐसा काम कि अमेरिका से लेकर ईरानी जनता तक भड़क गई

हाल ही में एक अमेरिकी पोर्न स्टार की ईरान यात्रा ने अमेरिका और ईरान दोनों में विवाद पैदा कर दिया है। 32 वर्षीय व्हिटनी राइट ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ईरान यात्रा की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। वह हिजाब पहने और सिर से पैर तक ढके हुए कपड़े पहने नजर आईं, जो उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद अन्य तस्वीरों से बिल्कुल अलग है।

व्हिटनी राइट जिनका असली नाम ब्रिटनी रेने व्हिटिंगटन है, ने कहा कि उन्होंने पिछले सप्ताह ईरान का दौरा किया और सोमवार को अमेरिका के ओक्लाहोमा लौट आईं। अपनी ईरान यात्रा दौरान राइट ने तेहरान में पूर्व अमेरिकी दूतावास का दौरा भी किया था। इस दौरान उन्होंने इसकी कुछ तस्वीरें भी खींची।

Whitney Wright iran visit

आपको बता दें कि तेहरान स्थित अमेरिकी दूतावास ही वो जगह है जहां ईरान में 1979 की क्रांति के दौरान छात्र घुस आए थे और कई अमेरिकी नागरिकों को 444 दिन तक बंधक बनाकर रखा था। इसे ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अब एक संग्रहालय में बदल दिया है। तेरहान स्थित दूतावास में 52 अमेरिकी नागरिक लगभग डेढ़ सालों तक बंधक रहे थे इसलिए अमेरिका के इतिहास में इसे एक बेहद संवेदनशील जगह मिली हुई है।

फिलिस्तीन के समर्थन के लिए मशहूर राइट ने ईरानी संस्कृति और भोजन के प्रति अपना आकर्षण व्यक्त करते हुए कैप्शन के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा, 'अगर आप कानून का सम्मान करते हैं, तो आप ईरान में सुरक्षित रहेंगे।'

दरअसल वह जिस कानून की बात कर रही थीं वह देश में हिजाब या हेडस्कार्फ़ पहनना अनिवार्य है। ईरान में अमेरिकी दूतावास का दौरा करने के बाद और ईरानी कानून का सम्मान करने की बात कह पोर्नस्टार विवादों में घिर गई हैं।

अमेरिका ये आरोप लगा रहा है कि ईरान ने व्हिटनी राइट का इस्तेमाल प्रौपेंगेंडा के लिए किया है। वहीं खुद ईरानी नागरिक सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि कैसे ईरान में एक पोर्नस्टार को यात्रा करने की अनुमति मिल गई।

ईरानी अभिनेता सेतरेह पेसियानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आप हिजाब हटाने के लिए इस देश के लोगों को विभिन्न तरीकों से दंडित करते हैं लेकिन आप एक पोर्न अभिनेत्री को ईरान दौरे के लिए यहां आने की अनुमति देते हैं!" जाहिर है कि राइट की यात्रा के दौरान ईरान के अधिकारियों पर दोहरे मापदंड अपनाने के आरोप लग रहे हैं।

हंगामा मचने पर ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने कहा कि उन्हें राइट के "अनैतिक और अश्लील काम" के बारे में कोई जानकारी नहीं है, और उन्होंने वीज़ा प्राप्त करने के बाद खुद ही देश का दौरा किया।

आपको बता दें कि किसी भी अमेरिकी नागरिक के लिए ईरान का दौरान करना इतना आसान नहीं है। बिना पूरी तहकीकात किए ईरानी नागरिक किसी भी अमेरिकी को आसानी से वीजा नहीं देते। बीते 45 वर्षों में कई अमेरिकी नागरिकों को ईरान में अवैध प्रवेश के लिए गिरफ्तार कर, उन्हें सजा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+