नाइजीरियन महिला ने फ्लाइट में दिया बच्चे को जन्म, बेटे को मिलेगा अमेरिकी पासपोर्ट

दिल्ली से अमेरिका के क्लीवलैंड जा रहे एक डॉक्टर की मदद से फ्लाइट में प्रेगनेंट महिला अपने बच्चे को जन्म दे पाई। पेरिस से न्यूयॉर्क जा रही एक फ्लाइट में प्रेगनेंट महिला को अचानक से लेबर पेन शुरू हो गया। तब डॉक्टर सिज हेमल महिला की मदद को आगे आए।

नई दिल्ली। दिल्ली से अमेरिका के क्लीवलैंड जा रहे एक डॉक्टर की मदद से फ्लाइट में प्रेगनेंट महिला अपने बच्चे को जन्म दे पाई। पेरिस से न्यूयॉर्क जा रही एक फ्लाइट में प्रेगनेंट महिला को अचानक से लेबर पेन शुरू हो गया। तब डॉक्टर सिज हेमल महिला की मदद को आगे आए। पेशे से यूरोलॉजिस्ट हेमल ने फ्लाइट में ही मौजूद उपकरणों की सहायता से महिला का बच्चा डिलीवर कराया।

Baby

पेरिस से न्यूयॉर्क जा रही एक फ्लाइट में प्रेगनेंट महिला को अचानक तेज लेबर पेन शुरू हुआ। 41 वर्षीय Toyin Ogyndipe की डिलीवरी डेट एक हफ्ते बाद की थी लेकिन उन्हें पहले ही दर्द उठ गया। फ्लाइट को न्यूयॉर्क पहुंचने में अभी 4 घंटे का वक्त था ऐसे में उन्हें फ्लाइट में ही मेडिकल असिस्टेंट की जरूरत थी। आनन-फानन में फ्लाइट अटेंडेंट ने घोषणा कर पूछा कि क्या फ्लाइट में डॉक्टर्स मौजूद हैं। डॉ. सिज हेमल और फ्रांसीसी डॉक्टर स्टीफनी ऑर्टोलन, दोनों महिला की मदद को भागे।

Toyin Ogyndipe को फ्लाइट में मौजूद मेडिकल उपकरणों की सहायता से ही ऑपरेट किया गया। डॉ. सिज हेमल ने डेली मेल को बताया कि फ्लाइट की मेडिकल किट से ही Toyin का ब्लड प्रेशर और पल्स चेक किया गया। इसके बाद लगभग आधे घंटे के लेबर पेन के बाद Toyin ने बेटे को जन्म दिया। हेमल ने जूतों के फीतों और एक कैंची की सहायता से गर्भनाल को बांधा और फिर उसे काटा। हेमल ने कहा कि उनका सबसे बड़ा डर यह था कि जन्म के बाद मां रक्तस्राव या शॉक से मर सकती है। इसलिए उन्हें काफी ध्यान रखना पड़ा।

अब मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर रखने के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। क्योंकि बच्चे का जन्म अमेरिकी एयरस्पेस में हुआ है, इसलिए बच्चा अमेरिका के पासपोर्ट का हकदार है। वहीं बच्चे की मां Toyin नाइजीरियन हैं और यूके में काम करती हैं।

ये भी पढ़ें: खर्चा बचाने के लिए 8 पैंट और 10 कमीजें पहन के एयरपोर्ट पहुंचा शख्स, फ्लाइट में जानें से रोका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+