COVID: अमेरिका ने भारत को दी ये राहत, 'लेवल 3' से 'लेवल 1' पर रखा, अब आवागमन आसान
वाशिंगटन। दुनिया में अपनी चौधराहट का दम भरने वाले अमेरिका से भारतीयों के संदर्भ में एक राहत भरी खबर आई है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि यदि आप पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं तो अमेरिका के आवागमन में आपको ज्यादा दिक्कतें नहीं होंगी। सीडीसी ने भारत के लिए अपने कोविड ट्रैवल रिकमंडेशन को सुधारा है। इसके लिए हमें "लेवल 3 (हाई)" से "लेवल 1 (लो)" में डाल दिया है।

भारत को "लेवल 3 (हाई)" से "लेवल 1 (लो)" में रखने का मतलब है कि, यदि लोग पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं तो अमेरिका की कोरोना-पाबंदियों का जोखिम कम हो सकता है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने यह कहा भी है कि, भारत-अमेरिका के बीच आवागमन करने वाले यह सुनिश्चित करें कि आपको पूरी तरह टीके लगे हों और नए डोज से अपडेटेड भी हों।

इस तरह अमेरिका ने भारत के लिए अपने कोविड ट्रैवल रिकमंडेशन में ढील दे दी है। अमेरिका के सीडीसी ने कोरोना का प्रकोप बहुत कम होने की वजह से भारत के संदर्भ में लेवल-1 का हेल्थ-नोटिस जारी किया है, जो हमारे लिए अच्छी बात है। साथ ही यह देश में कोरोना महामारी के निम्न-स्तर का भी संकेत देता है। इस बारे में अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा, "आपको अगर पूरी तरह अधिकृत वैक्सीन के डोज लगे हों, तो कम दिक्कतें होंगी।"

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के बयान में कहा गया, "कृपया किसी भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बनाने से पहले, टीकाकरण और बिना टीकाकरण वाले यात्रियों के लिए सीडीसी की विशिष्ट सिफारिशों की समीक्षा करें। यदि लोग पूरी तरह वैक्सीनेटेड हों, तो यात्रा से दिक्कतों से बच सकते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications