यूनाइटेड एयरलाइंस की घटिया करतूत: शादी करने जा रहे प्रेमी जोड़े को विमान से उतारा
कपल मिशेल हॉल और उनकी मंगेतर अम्बर मैक्सवेल शनिवार दोपहर ह्यूस्टन से फ्लाइट नंबर 1737 में चढ़े थे, दोनों के साथ उनके दोस्त भी थे। दोनों को जॉर्ज बुश इंटरकॉन्टिनेंटल एयरपोर्ट पर प्लेन से उतार दिया गया।
न्यूयॉर्क। यूनाइटेड एयरलाइंस द्वारा यात्रियों के साथ बदसलूकी करने का एक और ताजा मामला सामने आया है। शनिवार को एयरलाइंस के अधिकारियों ने एक कपल को प्लेन से उतार दिया। वो कपल ह्यूस्टन से प्लेन में बोर्ड हुआ था और शादी करने के लिए कोस्टा रिका जा रहा था। इस कपल के साथ उनके दोस्त भी इसी प्लेन में थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरलाइंस ने कहा कि ये जोड़ा टिकट से अधिक महंगे सीटों पर बैठने की कोशश कर रहा था और फ्लाइट क्रू के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक कपल मिशेल हॉल और उनकी मंगेतर अम्बर मैक्सवेल शनिवार दोपहर ह्यूस्टन से फ्लाइट नंबर 1737 में चढ़े थे, दोनों के साथ उनके दोस्त भी थे। दोनों को जॉर्ज बुश इंटरकॉन्टिनेंटल एयरपोर्ट पर प्लेन से उतार दिया गया। मिशेल हॉल और अम्बर का कहना है कि "जब हम प्लेन में अपनी सीट 24 B और C पर पहुंचे तो देखा कि वहां एक दूसरा शख्स सो रहा था। हमने उसे नहीं जगाया और 21 B और C सीटों पर बैठने का फैसला किया। जरूर पढ़ें- रात होते ही पोर्न स्टार बन जाता है यह नेवी सील कमांडो, पत्नी भी देती है फिल्म में साथ
हमें लगा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि फ्लाइट में सीटें आधी ही भरी थीं और कई Rows (पंक्तियां) खाली थीं।" "हमनें सोचा कि ये कोई बड़ी बात नहीं है, आखिर हम फर्स्ट क्लास सीट पर बैठने की कोशिश तो कर नहीं रहे थे। हम इकोनॉमी क्लास में थे, लेकिन फ्लाइट क्रू ने हमें उन दूसरी सीटों पर बैठने से मना कर दिया जिसे वह इकोनॉमी प्लस बता रहा था। क्रू मेंबर्स ने हमसें अपनी ही सीटों पर वापस जाने को कहा।" "जब हम अपनी सीटों पर जाकर बैठ गए तो यूएस मार्शल सर्विस का एक अफसर हमारे पास आया और हमसें प्लेन से उतर जाने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications