Video: ताइवान में घुसपैठ की कोशिशें में लगे चीनी फाइटर जेट के ढेर होने की खबरें, सरकार ने दिया बयान

ताइपे। भारत-चीन टकराव के बीच एक बहुत बड़ी खबर ताइवान से आ रही है। सोशल मीडिया पर तैर रही अफवाहों के मुताबिक ताइवान के एयर डिफेंस सिस्‍टम ने पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) एयरफोर्स के फाइटर जेट सुखोई-35 को ढेर कर दिया है। कहा जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई है जब चीनी जेट ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिशें कर रहा था। ताइवान की तरफ से इस घटना को खारिज कर दिया गया और सरकार की तरफ से इन पर भरोसा न करने को कहा गया।

chinese-jet.jpg

Recommended Video

    Taiwan ने Passport से हटाया China का नाम, जानिए Xi Jinping के लिए क्या है संदेश | वनइंडिया हिंदी

    पायलट को बंदी बनाए जाने की खबरें

    कहा गया था कि जिस एयर डिफेंस सिस्‍टम का प्रयोग हुआ है, वह अमेरिका का थाड एयर डिफेंस सिस्‍टम है। ऐसे में इस बात के कयास भी लगाए जा रहे हैं कि शायद यह कार्रवाई ताइवान और अमेरिका ने साथ में मिलकर की है। क्षेत्र में घटना के बाद तनाव बढ़ गया है। चीनी पायलट को घायल हालत में पकड़ लिया गया है। इससे पहले खबरें आई थीं कि चीनी वायुसेना और नौसेना के फाइटर जेट्स जे-11, जे-15, सुखोई-35 और सुखोई-33 ने ताइवान में घुसपैठ की कोशिशें की हैं। आपको बता दें कि इस समय ताइवान को अमेरिका का भारी समर्थन हासिल है। हाल ही में अमेरिका ने ऐलान किया था कि वह ताइवान के साथ अपने राजनयिक रिश्‍तों को पहचान देगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+