इंटरनेट इस्‍तेमाल करने के मामले में महिलाएं पीछे

संयुक्त राष्ट्र। इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के मामले में महिलाओं की तुलना में पुरुषों का वर्चस्व अब बरकरार है। दुनिया के 2.8 अरब इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में 1.3 अरब महिलाएं और 1.5 अरब पुरुष हैं। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले तीन वर्षो में पुरुष और महिला इंटरनेट उपयोगकर्ताओं का अंतर बढ़कर 35 करोड़ हो सकता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के ब्राडबैंड आयोग ने "ब्राडबैंड और लिंग" विषय पर अपनी पहली वैश्विक रिपोर्ट में कहा है कि पुरुष और महिला इंटरनेट उपयोगकर्ताओं का अंतर अगले तीन वर्षो में बढ़कर 35 करोड़ हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला और पुरुष इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में सबसे अधिक अंतर विकासशील देशों में है। जहां कंप्यूटर और इंटरनेट महंगा होने के कारण अधिकांशत: पुरुषों के उपयोग के लिए आरक्षित रहता है।

Woman

अध्ययन के अन्य परिणामों के अनुसार पूरी दुनिया में पुरुषों की तुलना में 21 प्रतिशत कम महिलाओं के पास मोबाइल फोन है। पुरुषों की तुलना में करीब 30 करोड़ महिलाओं के पास फोन नहीं है। मोबाइल क्षेत्र के लिए यह 13 अरब डॉलर का संभावित बाजार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+