UN के अधिकारी ने काबुल में तालिबानी नेता मुल्ला बरादर से की मुलाकात, दिया मानवीय सहायता जारी रखने का आश्वासन
तालिबानी नेता मुल्ला बरादर ने रविवार को काबुल स्थित विदेश मंत्रालय में मानवीय मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स से मुलाकात की।
काबुल, 5 सितंबर। तालिबानी नेता मुल्ला बरादर ने रविवार को काबुल स्थित विदेश मंत्रालय में मानवीय मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स से मुलाकात की, जहां ग्रिफिथ्स ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अफगानिस्तान के साथ अपना समर्थन और सहयोग जारी रखेगा। तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद नईम ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

बता दें कि आतंकवादी समूह तालिबान ने अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुला लेने के बाद पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अब तालिबान के अंदर अलग-अलग गुटों के बीच सत्ता पर काबिज होने को लेकर कलह शुरू हो गई है। खबरों के मुताबिक हक्कानी नेटवर्क के नेता अनस हक्कानी और खलील हक्कानी के साथ तालिबान के संस्थापक मुल्ला बरादर और मुल्ला याकूब के बीज जोरदार झड़प हुई है। इस झड़प में मुल्ला बरादर के घायल होने की खबर है। बता दें कि तालिबान मुल्ला बरादर को अफगानिस्तान का नया राष्ट्रपति बनाना चाहता है, जबकि हक्कानी समूह इस पद को अपने पास रखना चाहता है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: बार्बी डॉल जैसा दिखने के लिए महिला ने कराई 24 लाख की सर्जरी, एडल्ट फिल्मों में मिल गया काम
बता दें कि पाकिस्तान ने हक्कानी समूह का समर्थन किया है। खबरों के मुताबिक बरादर चाहता है कि अफगानिस्तान में जिस सरकार का गठन हो, उसमें अल्पसंख्यक नेताओं को भी शामिल किया जाए, जबकि हक्कानी नेटवर्क किसी को भी सत्ता में हिस्सेदारी नहीं देना चाहता है। हक्कानी नेटवर्क अफगानिस्तान में शुद्ध इस्लामिक विचारधारा के साथ सरकार बनाना चाहता है और अफगानिस्तान में सख्त शरिया कानून लागू करना चाहता है। वहीं बरादर समूह शरिया कानून में ढील देने के पक्ष में है और सत्ता में महिलाओं की भागिदारी चाहता है। गौरतलब है कि तालिबान ने 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications