यूक्रेन ने ही उड़ाया था क्रीमिया का मशहूर ब्रिज, पहली बार कबूला सच.. युद्ध के 500 दिनों की बताई उपलब्धि

Crimea bridge explosion: यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के 500 दिन बीत चुके हैं, लेकिन ये लड़ाई अभी भी जारी है। रूस ने पिछले डेढ़ सालों से चली आ रही लड़ाई में सिर्फ 17 प्रतिशत ही यूक्रेन जीता है, जबकि यूक्रेन की तरफ से उस 17 प्रतिशत को भी छीनने के लिए काउंटर अटैक किया जा रहा है।

वहीं, पिछले साल अक्टूबर में ध्वस्त की गई क्रीमिया के मशहूर ब्रिज को लेकर यूक्रेन के उप-रक्षामंत्री ने दावा किया है, कि यूक्रेन ने ही क्रीमिया के पुल को ध्वस्त किया था। यूक्रेन की रक्षा मंत्री ने क्रीमिया में ब्रिज गिराने को यूक्रेन की उपलब्धि करार दिया है, क्योंकि इससे रूसी लॉजिस्टिक्स की आपूर्ति ठप हो गई थी।

Ukrain destroy Crimea bridge

यूक्रेन ने ही उड़ाया क्रीमिया ब्रिज

यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री हन्ना मलियार ने अब तक का सबसे बड़ा सच कबूल करते हुए कहा है, कि रूस के कब्जे वाले क्रीमिया को जोड़ने वाले पुल पर पिछले साल अक्टूबर में हुए हमले के लिए यूक्रेनी सेना जिम्मेदार थी। यूक्रेन युद्ध के 500 दिन पूरे होने के बाद यूक्रेन की तरफ से 12 उपलब्धियों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें क्रीमिया ब्रिज को उड़ाने की भी बात कबूल की गई है।

हन्ना मलियार ने टेलीग्राम पर जारी एक संदेश में यूक्रेन की 12 उपलब्धियों के बारे में बताया है।

टेलीग्राम संदेश में मोस्कवा क्रूजर के डूबने (451 दिन पहले) और स्नेक आइलैंड की आजादी (373 दिन पहले) का भी जिक्र किया गया है।

इसके अलावा, केर्च पुल पर हमला, जिसने मुख्य भूमि रूस और रूसी कब्जे वाली क्रीमिया प्रायद्वीप के बीच प्रमुख परिवहन संपर्क को बाधित कर दिया था, उसे भी यूक्रेन ने ही उड़ाया था। केर्च पुल पर किए गये हमले से, न केवल यूक्रेन में रूसी सैनिकों की आवाजाही को बहुत बड़ा झटका लगा था, बल्कि मॉस्को के लिए एक मनोवैज्ञानिक झटका और कीव के लिए एक बड़ी जीत की तरह इसे लिया गया था।

यूक्रेनी अधिकारियों ने उस समय विस्फोट का जश्न मनाया लेकिन जिम्मेदारी का स्पष्ट दावा नहीं किया था।

केर्च पुल पर हमला, रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन के 70 वर्ष पूरे होने के अगले दिन किया गया था। उस दिन, यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव ओलेक्सी डेनिलोव ने मर्लिन मुनरो के "हैप्पी बर्थडे, मिस्टर प्रेसिडेंट" गाने के साथ पुल की आग की लपटों में घिरे एक वीडियो शेयर किया था।

Ukrain destroy Crimea bridge

रूस का एक और बड़ा हमला

इन सबके बीच, डोनेट्स्क सैन्य प्रशासन के प्रमुख पावलो क्रिलेंको ने दावा किया है, कि शनिवार को पूर्वी यूक्रेन के शहर लिमन में रूसी गोलाबारी के बाद नौ लोगों की मौत हो गई है। वहीं, क्रामाटोर्सक पर शनिवार रात भर गोलाबारी हुई, जिसमें तीन घरों और एक दुकान को नुकसान पहुंचा और कोई हताहत नहीं हुआ।

वहीं, अमेरिका ने कहा है, कि वो यूक्रेन के प्रतिबंधित क्लस्टर हथियार सौंपेगा। क्लस्टर हथियार को पूरी दुनिया में बैन कर दिया गया है और उसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है, फिर भी अमेरिका ने रूस के खिलाफ यूक्रेन को क्लस्टर हथियार सौंपने का फैसला किया है। माना जा रहा था, कि क्लस्टर हथियार सौंपने की खबर के बीच, रूस की जवाबी कार्रवाई भी काफी विध्वंसक हो सकती है और रूस ने विध्वंसक हमले फिर से शुरू कर दिए हैं।

आपको बता दें, कि क्लस्टर युद्ध सामग्री, जिसे क्लस्टर बम भी कहा जाता है, ऐसे कनस्तर होते हैं, एक बार में सैकड़ों छोटे-छोटे बम ले जा सकते हैं। इन कनस्तरों को फाइटर जेट से दुश्मनों पर गिराया जा सकता है, या मिसाइल से छोड़ा जा सकता है। वहीं, तोपखाने या नौसैनिक बंदूकों या रॉकेट लॉन्चरों से भी क्लस्टर बम को दागा जा सकता है। क्लस्टर बम से बहुत बड़े क्षेत्र में हमला किया जा सकता है, जिससे भारी तबाही फैलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+