दोनों पैर गंवाने के बाद भी यूक्रेनी नर्स को मिला प्रेमी का साथ, रचाई शादी, डांस का वीडियो वायरल

यूक्रेन में चल रहे युद्ध के दौरान लैंडमाइन हादसे में अपने दोनों पैर गंवा देने वाली नर्स ओक्साना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है। दिल को छू लेने वाले इस वीडियो को ट्विटर पर यूक्रेन पार्लियामेंट के आधिकारि

कीव, 04 मई: कहते हैं कि मोहब्बत में बेशुमार ताकत होती है। चाहे कितनी भी परेशानी हो प्यार करने वाला कभी साथ नहीं छोड़ता। मरते दम तक अपना प्यार निभाता है। मोहब्बत की कई बेमिसाल कहानियां अक्सर हम सुनते हैं। प्यार की ऐसी ही एक मिसाल यूक्रेन में भी देखने को मिली है जहां युद्ध में अपने दोनों पैर गंवा देने के बाद भी एक नर्स का साथ उसके प्रेमी ने नहीं छोड़ा।

oksana

खदान में धमाके से गंवाए पैर

बता दें कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध के दौरान ओक्साना ने एक लैंडमाइंस हादसे में अपने दोनों पैर गंवा दिए। यह घटना 27 मार्च की है। दोनों प्रेमी जोड़े यूक्रेन के लुहांस्क इलाके में थे। इस दौरान खदान में धमाका हो गया और वह बुरी तरह से घायल हो गयी। हालांकि उसके प्रेमी विक्टर को कोई चोट नहीं आयी।

अस्पताल में ही रचाई शादी

इसके बाद ओक्साना को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके पैर के चार ऑपरेशन किए गये। इस दौरान ओक्साना के हाथ की चार अंगुलियां भी काटनी पड़ी। ओक्साना ने बताया कि इस घटना के बाद उसका जीवन अंधकारमय हो गया था। वह इस तरह से जीना नहीं चाहती थी। ओक्साना के दो बच्चे हैं, इस तरह बुरी हालत में वह अपने बच्चों के सामने नहीं आना चाहती थी। इसके बाद विक्टर ने ओक्साना को हौसला दिया और नए तरह से जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इस घटना के बाद शादी को लेकर ओक्साना निश्चित नहीं थी। उसे लगा कि पैर खो देने के बाद उसका प्रेमी उसके साथ रिश्ते में नहीं रहेगा। लेकिन अस्पताल में ही विक्टर ने उसे प्रपोज करने दिया। जिसके बाद उसने भी विक्टर से शादी करने पर सहमति जतायी। और आखिरकार अस्पताल में ही दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।

दुनिया भर में हो रही तारीफ

ओक्साना और विक्टर की शादी के लिए अस्पताल को भव्य तरीके से सजाया गया। अस्पताल के सारे कर्मचारियों ओक्साना और विक्टर के विवाह के साक्षी बने। इस दौरान विक्टर ने ओक्साना को गोद में उठाकर डांस भी किया। दिल को छू लेने वाले इस वीडियो को ट्विटर पर यूक्रेन पार्लियामेंट के आधिकारिक अकाउंट से भी शेयर किया गया है। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाल अपना प्यार दर्शा रहे हैं। दिल को छू लेने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। लोग विक्टर के इस कदम की खूब सराहना कर रहे हैं और इसे ही सच्चा प्यार बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+