'2024 के ओलंपिक गेम्स में रूसी एथलीट हुए शामिल तो करेंगे बहिष्कार...', यूक्रेन ने दी धमकी, धर्मसंकट में IOC

यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस श्मीहाल ने टेलीग्राम पर घोषणा की है कि यदि रूसी और बेलारूसी एथलीटों को फ्रांस के पेरिस में होने वाले 2024 ओलंपिक में भाग लेने की अनुमति दी गई तो उनका देश इन खेलों का बहिष्कार करेगा।

यूक्रेनी प्रधानमंत्री डेनिस श्मीहाल ने चेतावनी दी है कि अगर रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल किया गया तो उनका देश 35 राज्यों के गठबंधन के साथ पेरिस 2024 का बहिष्कार करने के लिए तैयार है।

Ukraine to boycott 2024 Paris Olympics

श्मीहाल ने ने इसके साथ ही ये भी दावा किया कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान, हमलावर बलों ने 343 खेल सुविधाओं को नष्ट करने के साथ-साथ कम से कम 340 यूक्रेनी एथलीटों और कोचों को मार डाला है।

उन्होंने आगे कहा कि, "हम उम्मीद करते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) सही निर्णय लेगी और आक्रमणकारियों को ओलंपिक से निलंबित कर देगी।"

आपको बता दें कि बीते महीने यूक्रेनी सरकार ने घोषणा की थी कि उसके एथलीट उन खेल आयोजनों में भाग ले सकते हैं जहां रूसी और बेलारूसी एथलीट तटस्थ एथलीटों के रूप में भाग लेंगे।

हालांकि फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन में जंग शुरू किए जाने के बाद से ही आईओसी ने मॉस्को और उसके सहयोगी मिन्स्क पर खेल-संबंधी दंड लगाया है।

हालांकि इस साल की शुरुआत में, एक सिफारिश जारी की गई थी जिसमें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा था कि वह रूसी और बेलारूसी एथलीटों को खेलों में न्यूट्रल के रूप में शामिल करने के लिए ओपन है और क्वालीफायर में कंपीट करने के लिए उनके लिए दरवाजे खुले है।

इसको लेकर कीव ने अंतरराष्ट्रीय अभियान छेड़ दिया। यूक्रेनी सरकार और उनके एथलीटों ने कड़ी आपत्ति जताई और रूसी एथलीटों के मानवाधिकारों को अपने अधिकारों से अधिक प्राथमिकता देने के लिए आईओसी की आलोचना की।

अभी तक, ओलंपिक समिति इस निर्णय पर नहीं पहुंची है कि रूसी और बेलारूसी एथलीट 26 जुलाई से 11 अगस्त, 2024 तक होने वाले आगामी पेरिस खेलों में तटस्थ प्रतिभागियों के रूप में प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं या नहीं।

हालांकि यूक्रेन को उम्मीद है कि रूसी एथलीट खेलों से हट जाएंगे। यूक्रेन के खेल मंत्री वादिम गुटज़ित ने एएफपी के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि वह अगले साल पेरिस ओलंपिक में भाग लेने से रूसियों के स्वेच्छा से दूर रहने की संभावना से इनकार नहीं करते हैं।

साक्षात्कार में, गुटज़िट ने उल्लेख किया कि यदि आईओसी रूसियों और बेलारूसियों को पेरिस में तटस्थ रूप से प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देता है, और यूक्रेन खेलों का बहिष्कार करने का निर्णय लेता है, तो रूसी साम्राज्यवाद से पीड़ित इतिहास वाले अन्य देश भी बहिष्कार में शामिल हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+