देश की रक्षा के लिए यूक्रेन के जिस एक्‍टर पाशा ने उठाए थे हथियार, गोलीबारी में गई उनकी जान

नई दिल्‍ली, 08 मार्च । रूस-यूक्रेन युद्ध को पूरे 13 दिन हो चुके हैं दिन प्रतिदिन वहां की स्थिति दर्दनाक होती जा रही है। वहीं अब खबर आई है कि रूसी आक्रमण के बाद देश की रक्ष करने के लिए यूक्रेन का एक नामी एक्‍टर पाशा जंग के मैदान में हथियार लेकर निकल पड़ा था उसकी गोलाबारी में मौत हो गई है।

देश की रक्षा के लिए सेना में युद्ध छिड़ते ही हो गए थे शामिल

देश की रक्षा के लिए सेना में युद्ध छिड़ते ही हो गए थे शामिल

यूक्रेनी अभिनेता पाशा ली ने हाल ही में अपने फैंस और फॉलोसर्स को सोशल मीडिया पर बताया था कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अपने देश की लड़ाई में शामिल हुए हैं। डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार ली यूक्रेन के प्रादेशिक रक्षा बलों में शामिल हो गए थे और इरपिन में रूसी सेना की गोलाबारी में मारे गए हैं।

गोलाबारी के दौरान पाशा ली की हुई मौत

गोलाबारी के दौरान पाशा ली की हुई मौत

पाशा ली को फिल्मों में उनके नायाब एक्टिंग के लिए जाना जाता था, जिसमें मीटिंग ऑफ क्लासमेट्स, स्पोर्ट्स ड्रामा द फाइट रूल्स, सेल्फी पार्टी आदि शामिल हैं। डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को इरपिन में 33 वर्षीय पाशा ली की मौत हो गई। उनकी मौत कीव के उपनगरीय इलाके में गोलाबारी के दौरान हुई ।

सेना की वर्दी में फोटो शेयर कर लिखी थी ये पोस्‍ट

इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आधिकारिक सेना की वर्दी में बैठे हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होंने आशा से भरा एक कैप्शन लिखा था जिसमें लिखा था पिछले 48 घंटे से बैठकर एक तस्वीर लेने का अवसर है कि हम पर कैसे बमबारी की जा रही है, और हम मुस्कुरा रहे हैं क्योंकि हम प्रबंधन करेंगे और सब कुछ यूक्रेन होगा हम काम कर रहे हैं !!!"

मौत की खबर सुनकर लोग उन्‍हें फरिश्ता कह रहे हैं

अपने देश के लिए शहीद हुए इस एक्‍टर की मौत की खबर सुनकर लोग उन्‍हें फरिश्ता कह रहे हैं, वहीं कुछ फैंस ने यह मानने को तैयार ही नहीं है कि उनकी मृत्यु की दिल दहला देने वाली खबर सच है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+