'पता नहीं अगली बार कब मिलेंगे...',जंग के बीच वायरल हुआ यूक्रेन के बाप-बेटी का ये इमोशनल वीडियो

'पता नहीं अगली बार कब मिलेंगे...',जंग के बीच वायरल हुआ यूक्रेन के बाप-बेटी का ये इमोशनल वीडियो

कीव, 25 फरवरी: यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। हमलावर रूसी सेना का सामना कर रही यूक्रेन में जंग के पहले दिन 137 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन रूसी सेना का सामना कर रहा है जो संयुक्त रूप से उसकी सभी सशस्त्र सेवाओं की तुलना में बहुत बड़ा है। जैसे ही रूसी सेना ने गुरुवार (24 फरवरी) की सुबह पूर्वी यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों में प्रवेश किया और प्रमुख यूक्रेनी सैन्य सुविधाओं को नष्ट करने के लिए अभियान शुरू किया, सोशल मीडिया पर यूक्रेन के रहने वालों लोगों की तस्वीर और वीडियो सामने आने लगी है। यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सुरक्षित शेल्टर होम ले जाया जा रहा है। इसी क्रम में एक यूक्रेन के पिता और बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पिता अपने बेटी को अलविदा कहते हुए रोते दिखाई दे रहे हैं।

परिवार को सुरक्षित छोड़ खुद जंग लड़ने रूक गए पिता

परिवार को सुरक्षित छोड़ खुद जंग लड़ने रूक गए पिता

सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में दिख रहा है कि एक यूक्रेनी व्यक्ति को अपनी छोटी बेटी को गले लगाकर रो रहा है, क्योंकि वह अपनी बेटी और परिवार को नागरिकों के बनाई एक सुरक्षित शेल्टर होम में छोड़ने के लिए आ रहा है। इसके बाद पिता जंग लड़ने के लिए वापस चले जाएंगे। पिता और बेटी दोनों की आंखों में आंसू में रूक नहीं रहे हैं।

यूक्रेन की मीडिया न्यू न्यूज ईयू द्वारा साझा वीडियो में ट्वीट कर लिखा है, "एक पिता जिसने अपने परिवार को सुरक्षित क्षेत्र में भेज दिया, अपनी छोटी लड़की को बॉय कहा और खुद जंग लड़ने के लिए चले गए।''

यूक्रेन के कई ऐसे वीडियो हो रहे हैं वायरल

यूक्रेन के कई ऐसे वीडियो हो रहे हैं वायरल

हालांकि पिता और बेटी का ये वीडियो यूक्रेन के किस इलाके का ये पता नहीं चल पाया है। हालांकि, यूक्रेन की राजधानी कीव और कई अन्य शहरों में रूसी बमबारी सुनी गई, जो पूर्वी यूक्रेन में दो अलग-अलग क्षेत्रों के बाहर हैं। ऐसे ही कई वीडियो यूक्रेन की सामने आई है, जिसमें लोग अपनों से बिछड़ रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग देश को छोड़कर भाग रहे हैं। वहीं सामने आई एक अन्य वीडियो में एक यूक्रेनी महिला सड़क पर रूसी सैनिकों को वापस जाने के लिए कह रही है।

जानें रूस और यूक्रेन की क्या है अब स्थिति

जानें रूस और यूक्रेन की क्या है अब स्थिति

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के अंदर जा रहे हैं। यूक्रेन ने कहा कि रूसी सेना कीव के आसपास के क्षेत्र में पहुंचने में कामयाब रही और शहर के पास एक एयरबेस के लिए लड़ाई चल रही थी। समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि कीव के उत्तरी हिस्से में लोगों ने कई कम-उड़ान वाले हेलीकॉप्टरों को देखा है। वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार (24 फरवरी) को कहा कि उन्होंने यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान शुरू करने का निर्णय उसका असैन्यीकरण करने और नाजियों से मुक्त कराने के मकसद से लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कदम का लक्ष्य रूसी नागरिकों सहित शांतिप्रिय लोगों के खिलाफ अनगिनत अपराध करने वालों को न्याय के दायरे में भी लाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+