यूक्रेन के सुमी में रूस का विध्वंसक अटैक, बैलिस्टिक मिसाइलों ने छीन लीं 31 जिंदगियां, 84 लोग घायल
Ukraine News: रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध एक बार फिर से विध्वंसक और भयानक होने लगा है। रविवार को उत्तरपूर्वी यूक्रेन के सुमी शहर पर हुए रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में कम से कम 31 लोगों की जान चली गई। वहीं, 84 से ज्यादा लोगों घायल हो गए। इतना ही नहीं, रूसी के इस हमले के बाद सुमी शहर में भयंकर तबाही का मंजर देखना को मिला।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला उस वक्त हुआ जब लोग पाम संडे के मौके पर चर्च की प्रार्थना सभाओं में हिस्सा लेने जा रहे थे। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह इस साल अब तक का सबसे घातक हमला है। यूक्रेन के आंतरिक मंत्री ने बताया कि घायलों में सात बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है क्योंकि बचाव अभियान अब भी जारी है।

इस हमले ने 2023 के बाद से यूक्रेनी नागरिकों पर हुए सबसे भीषण हमलों में से एक के रूप में गिनती हासिल कर ली है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, 'रूसी मिसाइलों ने एक सामान्य यूक्रेनी शहर, आम जीवन - घरों, स्कूलों, सड़कों और कारों को निशाना बनाया।'
उन्होंने आगे कहा कि ये हमला उस दिन हुआ जब लोग चर्च जाते हैं - पाम संडे पर। यह क्रूरता है। केवल नृशंस लोग ही ऐसा कर सकते हैं। इस दौरान ज़ेलेंस्की ने दुनिया से अपील की कि रूस को आतंकवादी राष्ट्र की तरह ट्रीट किया जाए और उस पर कड़ा दबाव डाला जाए। कहा कि शांति, रूस पर दबाव डाले बिना असंभव है।
हमलों को रोकने के लिए शब्द नहीं, ठोस कदम ज़रूरी हैं। वहीं, यूक्रेनी विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने भी इस हमले को 'दुष्टता की पराकाष्ठा' बताया। उन्होंने कहा कि यह हमला उस समय हुआ जब विश्वासी प्रभु यीशु के यरुशलम आगमन का जश्न मना रहे थे। सिबिहा ने बताया कि यह लगातार दूसरा महीना है जब रूस ने अमेरिका समर्थित पूर्ण युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, जिसे यूक्रेन ने बिना शर्त स्वीकार किया था।
उन्होंने कहा कि हम अपने अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से अपील करते हैं कि वे यूक्रेन को और अधिक हवाई सुरक्षा प्रणालियां मुहैया कराएं, क्योंकि यही एकमात्र तरीका है जिससे रूस के इस आतंक को रोका जा सकता है।
ये भी पढ़ें: कीव में भारतीय फार्मा कंपनी के गोदाम पर रूसी हमला, यूक्रेन ने लगाया जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप












Click it and Unblock the Notifications