Ukriane Crisis: अमेरिकी पत्रकार की गोली लगने से मौत, यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप

कीव, 13 मार्च। यूक्रेन में चल रही जंग के बीच एक अमेरिकी फिल्ममेकर और पत्रकार की गोली लगने से मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने पत्रकारी की मौत की खबर दी है। यूक्रेनी अधिकारियों ने पत्रकार की मौत के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि पत्रकार की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी वजह के बारे में पता नहीं चला है। (तस्वीर- ट्विटर से साभार)

Ukraine

पत्रकार और फिल्ममेकर की मौत यूक्रेन के इरपिन में हुई। कीव इंडिपेडेंट ने कीव ओब्लास्ट पुलिस के प्रमुख एंड्री नेब्योतोव के हवाले से कहा है कि दो अन्य पत्रकार घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मारे गए पत्रकार की पहचान ब्रेंट रेनॉड के रूप में हुई है। उनके शरीर से कई दस्तावेज मिले जिसमें न्यूयॉर्क टाइम्स का पहचान पत्र भी था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अखबार के लिए काम किया था। न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी बयान जारी कर ब्रेंट रेनॉड के अखबार के साथ काम करने की पुष्टि की है। हालांकि वह यूक्रेन में अखबार की तरफ से नहीं भेजे गए थे।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने बयान में लिखा "ब्रेंट रेनॉड के निधन के बारे में सुनकर हमें गहरा दुख हुआ है। ब्रेंट एक प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता थे जिन्होंने वर्षों से द न्यूयॉर्क टाइम्स को अपना योगदान दिया था। हालांकि उन्होंने अतीत में (2015 में) टाइम्स में योगदान दिया था। वे यूक्रेन में द टाइम्स में किसी भी डेस्क के लिए असाइनमेंट पर नहीं थे। टाइम्स के लिए काम करने की शुरुआती खबरें प्रसारित हुईं क्योंकि उन्होंने टाइम्स प्रेस बैज पहना हुआ था जो कई साल पहले एक असाइनमेंट के लिए जारी किया गया था।"

यूक्रेन में मानवीय संकट
रूसी हमले के चलते यूक्रेन में मानवीय संकट खड़ो हो गया है। मारियुपोल में विनाशक लड़ाई जारी है और अब तक इस शहर में 2100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। एएफपी ने मेयर के हवाले से ये जानकारी दी है। अभी भी हिंसा जारी है और कितने लोग जंग में जान गंवाएंगे इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। स्थिति यह है कि मारे गए नागरिकों के शवों को सामूहिक कब्रों में दफनाना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+