कीव पर कब्जे के लिए भीषण जंग शुरू, रूसी हमले में मारे गये 70 सैनिक, मिसाइलों की अंधाधुंध बारिश
मैक्सार लैब ने यूक्रेन युद्ध पर जो नई तस्वीरें जारी की हैं, उसमें दिख रहा है कि, रूस का 64 किलोमीटर लंबा विध्वंसक काफिला लगातार यूक्रेन की सड़कों पर आगे बढ़ रहा है।
कीव/मॉस्को, मार्च 01: यूक्रेन युद्ध अब धीरे धीरे और भी ज्यादा विनाशकारी होता जा रहा है और ऐसा लग रहा है कि, रूस अब निर्णायक लड़ाई लड़ने का मूड बना चुका है, लिहाजा उसने एक विशालकाय काफिले को यूक्रेन में लड़ाई लड़ने के लिए उतार दिया है। सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि, रूस का 64 किलोमीटर लंबा काफिला लगातार यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ बढ़ रहा है, ऐसे में सवाल उठ रहे हैं, कि क्या रूस ने आखिरी जंग का ऐलान कर दिया है?
Recommended Video

64 किमी लंबा रूसी काफिला
अमेरिकी सैटेलाइट तस्वीरें मुहैया कराने वाली कंपनी मैक्सार लैब ने यूक्रेन युद्ध पर जो नई तस्वीरें जारी की हैं, उसमें दिख रहा है कि, रूस का 64 किलोमीटर लंबा विध्वंसक काफिला लगातार यूक्रेन की सड़कों पर आगे बढ़ रहा है और रूस के इस काफिला में तबाही मचाने वाले हथियारों की भरमार है। जो रूसी काफिला लगातार आगे बढ़ रहा है, उसमें टैंक, हथियारबंद वाहन, तोप और रसद सामग्रियों की सप्लाई करने वाली गाड़ियां शामिल हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि, रूस का ये विशालकाय काफिला अभी भी राजधानी कीव से करीब 25 किलोमीटर दूर है और तेजी से राजधानी कीव पर कब्जे के लिए आगे बढ़ रहा है।
बेलारूस से भी हमले की तैयारी
मैक्सार लैब की तस्वीरों में दिख रहा है कि, ‘'रूसी काफिले में कई गाड़ियां काफी दूर हैं और रास्ते पर एक साथ दो या तीन-तीन वाहनों का ग्रुप आगे बढ़ रहा है। वहीं, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि, यूक्रेन पर हमले के लिए बेलारूस में भी काफी तेजी से तैयारी हो रही है और रूस के लड़ाकू हेलीकॉप्टर दक्षिणी बेलारूस में हमले की तैयारी कर रहे थे। वहीं, यूक्रेन की खुफिया एजेंसियों को कथित तौर पर बेलारूस के भीतर से पता चला है कि 'स्पेशल ऑप्स' सैनिकों को एक बड़े हमले के लिए विमानों को लोड करते हुए देखा गया है और एक्सपर्ट्स का कहना है कि, निर्णायक युद्द के लिए रूस अपनी रणनीतियों में बदलाव कर रहा है।

बेलारूस भी होगा युद्ध में शामिल!
आपको बता दें कि, बेलारूस और रूस के बीच काफी गहरी दोस्ती है और दोनों की सीमा भी एक दूसरे से मिलती है। वहीं, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच काफी गहरी दोस्ती है और कहा जाता है कि, बेलारूस वही करता है, जो रूस कहता है और इस युद्घ में भी बेलारूस ने रूसी सैनिकों को अपने देश से यूक्रेन पर हमला करने की इजाजत दी है। लेकिन, अगर बेलारूस अपने सैनिकों को युद्ध में शामिल करता है, तो फिर युद्ध में तीसरे देश की एंट्री हो जाएगी और फिर दुनिया मे तबाही मचाने वाले तीसरे विश्वयुद्ध की शुरूआत हो सकती है।

कीव में भीषण जंग की आशंका
वहीं, यूक्रेन ने साफ कर दिया है, कि वो रूस के सामने सरेंडर नहीं करेगा, जिसके बाद अब भीषण जंग की आशंका जताई जा रही है। वहीं, समाचार एजेंसी एएफपी से बात करते हुए रूस के दो वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें एक राजनयिक हैं औऱ एक सुरक्षा अधिकारी हैं, उन्होंने कहा कि, रूस बहुत जल्द एक बड़ा ‘सैन्य धक्का' देने की तैयारी कर रहा है और फेसबुक पर यूक्रेनी सेना के जनरल स्टाफ के आधिकारिक पेज ने कहा कि, रूसी सेना पिछले 24 घंटों में बड़े पैमाने पर बख्तरबंद वाहनों और तोपखाने के हथियारों को जमा कर रही थी "मुख्य रूप से कीव और यूक्रेन के अन्य प्रमुख शहरों को घेरने और नियंत्रण करने के लिए।" वहीं, वाशिंगटन ने कहा था कि, युद्ध के पांचवें दिन रूसी हमला धीमा हो चुका है, लेकिन जंग जब छठे दिन में पहुंच चुका है, तो फिर आज यूक्रेन के लिए ‘कयामत' का दिन साबित हो सकता है। एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि, सोमवार को यूक्रेन की राजधानी की ओर बढ़ने वाला मुख्य रूसी स्तंभ लगभग तीन मील आगे बढ़ गया था और शहर से लगभग 18 मील दूर था ।

यूक्रेन पर रॉकेट की बारिश
रूसी आक्रमण को रोकने के उद्देश्य से यूक्रेन और रूस के बीच पहली वार्ता सोमवार को की गई थी, लेकिन बैठक के बाद रूस की तरफ से एक बार फिर से ताबड़तोड़ हमले शुरू हो गये थे और रूस ने यूक्रेनी शहरों पर रॉकेट हमलों की बारिश कर दी और माना जा रहा है कि, पुतिन ने अपने कमांडर्स को फौरन नतीजा सामने लाने का आदेश दिया है। वहीं, खारकीव के एक आवासीय क्षेत्र की बमबारी होने के बाद कम से कम 9 आम लोग मारे गये हैं और दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है।

परमाणु युद्ध की आशंका
यूक्रेन युद्ध में पिछले 24 घंटों में सबसे बड़ी घटनाक्रम ये है, कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने रक्षा प्रमुखों से देश के परमाणु "प्रतिरोध बलों" को हाई अलर्ट पर रखने के लिए कहा है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि, "मैं रक्षा मंत्री और रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख को रूसी सेना के 'डेटरेंस फोर्स' को स्पेशल मोड पर डालने का निर्देश देता हूं।'' रूसी राष्ट्रपति पुतिन पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गये काफी कड़े प्रतिबंधों से काफी बौखलाए नजर आ रहे हैं और उन्होंने कहा कि, 'आप देख रहे हैं कि, पश्चिमी देश ने केवल आर्थिक तौर पर बल्कि, हमारे देश के लिए दुश्मन हैं, मेरा मतलब नाजायज प्रतिबंधों से है'।












Click it and Unblock the Notifications