Ukraine crisis: युद्ध के 15वें दिन अमेरिका ने दिया जेलेंस्की को जोर का झटका, आज होगा ‘शांति समझौता’?
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, उनका मानना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आखिरकार शांति वार्ता करने के लिए तैयार हो जाएंगे।
कीव/मॉस्को, मार्च 10: यूक्रेन युद्घ को शुरू हुए आधे महीने का वक्त बीत गया है और आज युद्ध के 15वां दिन है और अभी भी यूक्रेन में भीषण जंग जारी है। लेकिन, आज यूक्रेन युद्ध लिए काफी बड़ा दिन साबित हो सकता है, क्योंकि आज तुर्की में यूक्रेन और रूस के विदेश मंत्रियों की मुलाकात होने वाली है और दोनों देशों के बीच नरमी के संकेत मिलने के बाद संभावना है, कि दोनों देशों के बीच शांति स्थापना पर अहम बातचीत हो सकती है। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बहुत जल्द 'समझौता' करने के लिए तैयार हो सकते हैं।

यूक्रेन को जेट विमान नहीं देगा अमेरिका
पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा है कि अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने अपने पोलिश समकक्ष को सूचित किया है कि वाशिंगटन अपने रूसी निर्मित मिग -29 जेट को यूक्रेन में स्थानांतरित करने की वारसॉ की योजना का समर्थन नहीं करता है। यानि, अमेरिका ने यूक्रेन को बहुत बड़ा झटका दिया है। उन्होंने कहा कि रूस की "महत्वपूर्ण" वायु सेना की प्रभावशीलता यूक्रेन की वायु रक्षा द्वारा पहले ही सीमित कर दी गई है। अमेरिका ने कहा कि, "पोलिश उदारता पूरी दुनिया को देखने के लिए स्पष्ट रूप से प्रदर्शित है, लेकिन इस समय, हम मानते हैं कि अतिरिक्त लड़ाकू विमानों का प्रावधान उच्च जोखिम को बढ़ाता है।"

जेलेंस्की का यूक्रेन युद्ध पर बड़ा दावा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, उनका मानना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आखिरकार शांति वार्ता करने के लिए तैयार हो जाएंगे और यूक्रेन युद्ध को खत्म करेंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा करते हुए कहा है कि, रूस को यूक्रेन में भारी प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है और रूस ने इस बात की उम्मीद नहीं की थी, लिहाजा अब रूसी राष्ट्रपति को बातचीत के टेबल पर आना पड़ेगा। जेलेंस्की ने कहा कि, "मुझे लगता है कि वह (बाचीत) करेंगे। मुझे लगता है कि वह देख रहे हैं कि हम मजबूत हैं"। ज़ेलेंस्की ने कीव के वाइस के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि, "हमें कुछ समय चाहिए"। उन्होंने कहा कि, "इस युद्ध को कैसे रोका जाए? केवल संवाद" । यह पूछे जाने पर कि पुतिन के लिए उनका संदेश क्या होगा, यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि, "युद्ध बंद करो। बातचीत शुरू करो। इतना ही।"

तुर्की के राष्ट्रपति से बात करेंगे बाइडेन
तुर्की में आज रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों की बैठक होने वाली है और इनके बीच खबर है, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन से बात करने वाले हैं। व्हाइट हाउस ने कहा है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप अर्दोआन के साथ रूस और यूक्रेन से जुड़े नवीनतम घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए टेलीफोन पर बात करेंगे। आपको बता दें कि, तुर्की भी नाटो का अहम सदस्य है और अफगानिस्तान युद्ध में भी तुर्की ने अपने सैनिकों को लड़ाई के लिए भेजा था।

तुर्की में दोनों विदेश मंत्रियों की मुलाकात
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव आज अपने यूक्रेनी समकक्ष दिमित्रो कुलेबा के साथ बातचीत करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच तुर्की मध्यस्थता करवाने की कोशिश कर रहा है। रूसी समाचार एजेंसी TASS ने रूसी विदेश मंत्रालय का हवाला देते हुए इसकी पुष्टि की थी, कि बुधवार को दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बैठक होगी। बैठक नाटो के सदस्य राष्ट्र तुर्की द्वारा आयोजित एक शिखर सम्मेलन के मौके पर होनी थी, लेकिन कोई और विवरण घोषित नहीं किया गया था। हालांकि, इस बातचीत का क्या नतीजा निकलगा, इसका पता बैठक के बाद ही चल पाएगा, लेकिन ऐसी संभावना है कि, बातचीत किसी अंजाम तक पहुंच सकता है। वहीं, रूसी समाचार एजेंसी ने दावा किया है, कि दोनों देशों के बीच सकारात्मक बातचीत चल रही है। वहीं, ऐसी रिपोर्ट है, कि यूक्रेन के विदेश मंत्री 'दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच डायरेक्ट मुलाकात' की पेशकश कर सकते हैं।

अमेरिका-यूक्रेनी अधिकारियों की बातचीत
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने एक फोन कॉल में यूक्रेन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा और मानवीय सहायता पर चर्चा की है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि, विदेश मंत्री ब्लिंकन और कुलेबा ने रूस के "आबादी वाले क्षेत्रों पर रूस द्वारा किए जाने वाले हमलों'' को लेकर चर्चा की है। वहीं, यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा ने कहा कि, ब्लिंकन के साथ उनका कॉल "यूक्रेन की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए और मानवीय सहायता" उपलब्ध करवाने को लेकर था।

अस्पतालों पर रूस ने किया हमला?
यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के ऊपर यूक्रेनी अस्पतालों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए रूस को 'युद्ध का मुजरिम' ठहराया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने दक्षिणपूर्वी शहर मारियुपोल में बच्चों के एक अस्पताल पर हुए हमले को "युद्ध अपराध" की श्रेणी में रखा है। अस्पताल पर रूसी हमले की अंतरराष्ट्रीय निंदा की जा रही है। जेलेंस्की ने कहा कि, "हमने डोनेट्स्क या लुहान्स्क क्षेत्रों, या किसी भी क्षेत्र के किसी भी शहर में इस युद्ध अपराध की तरह कुछ भी नहीं किया है और कभी नहीं करेंगे... क्योंकि हम इंसान हैं। लेकिन क्या तुम हो?" ज़ेलेंस्की ने अपनी बात रखने के लिए रूसी की ओर रुख करते हुए रूस को 'युद्ध अपराधी' के तौर पर जिम्मेदार ठहराने की मांग की है। आपको बता दें कि, यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसेल ने कहा है कि, यूक्रेन युद्ध में अभी तक कम से कम 37 बच्चे मारे गए हैं और 50 घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि, "दो सप्ताह से भी कम समय में", 10 लाख से अधिक बच्चों को पलायन करने के लिए मजबूर किया गया।

IMF ने यूक्रेन को 1.4 अरब डॉलर की मदद दी
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा है कि, IMF कार्यकारी बोर्ड ने तत्काल खर्च की जरूरतों को पूरा करने और रूस के सैन्य आक्रमण के आर्थिक प्रभाव को कम करने में मदद करने के लिए यूक्रेन के लिए आपातकालीन वित्तपोषण में $ 1.4b को मंजूरी दी है। आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने इस साल यूक्रेन में एक गहरी मंदी की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि, "यूक्रेन पर रूसी सैन्य आक्रमण बड़े पैमाने पर मानवीय और आर्थिक संकट के लिए जिम्मेदार है।"

अमेरिका ने ‘जैविक हथियार’ के दावों को किया खारिज
व्हाइट हाउस ने कहा है कि यूक्रेन में जैविक हथियार प्रयोगशालाओं और रासायनिक हथियारों को बनाने का जो आरोप रूस की तरफ से लगाए गये हैं, वो दावे पूरी तरह से झूठे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि, "हमने यूक्रेन में कथित अमेरिकी जैविक हथियार प्रयोगशालाओं और रासायनिक हथियारों के निर्माण के बारे में रूस के झूठे दावों पर ध्यान दिया।" उन्होंने कहा कि, ''रूस संभवतः यूक्रेन में रासायनिक या जैविक हथियारों के उपयोग के लिए "या उनका उपयोग करके एक झूठा अभियान बनाने" की नींव रख सकता है, लेकिन रूस की तरफ से सबूत नहीं दिया गया है।

मारियुपोल में 1,200 से अधिक नागरिक मरे- मेयर
यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल की रूसी सेना द्वारा नौ दिनों तक की गई घेराबंदी के दौरान कुल 1,207 नागरिक मारे गए हैं, इसका दावा मारियुपोल के मेयर ने कहा है। मारियुपोल के मेयर ने कहा कि, रूसी घेराबंदी के पहले नौ दिनों में "1,207 शांतिपूर्ण मारियुपोल निवासी मारे गये हैं"। शहर के अधिकारियों ने मेयर वादिम बोइचेंको द्वारा एक वीडियो संदेश के साथ टेलीग्राम पर पोस्ट किया किया है।












Click it and Unblock the Notifications