परमाणु युद्ध की धमकी भी बेअसर, यूरोप और कनाडा ने आकाश में रूस के लिए खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने वाले देशों में जर्मनी और फ्रांस के बाद कनाडा भी शामिल हो जाएगा और ब्रिटेन, नॉर्डिक्स और बाल्टिक राज्यों में अब कनाडा भी शामिल हो गया है।

नई दिल्ली, फरवरी 28: लगातार प्रतिबंधों से बौखलाए रूसी राष्ट्रपति पुतिन की धमकी का भी यूरोपीय देशों पर असर पड़ता नहीं दिख रहा है और रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का सिलसिला लगातार जारी है। अब कनाडा ने भी रूसी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद करने का फैसला किया है और रूस के खिलाफ अब दुनिया के इतने देश एयरस्पेस प्रतिबंध लगा चुके हैं, कि रूसी विमानों का आकाश में उड़ना तक मुश्किल होने वाला है।

Russia-Ukraine crisis

कनाडा ने लगाया रूस पर प्रतिबंध

रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने वाले देशों में जर्मनी और फ्रांस के बाद कनाडा भी शामिल हो जाएगा और ब्रिटेन, नॉर्डिक्स और बाल्टिक राज्यों में अब कनाडा भी शामिल हो गया है। यूरोपीय राष्ट्र और कनाडा ने रविवार को रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने कर दिया है और रूस पर और भी ज्यादा प्रेशर बनाने की कोशिश की है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ये पहली बार हुआ है, जब यूरोप में युद्ध फैला हुआ है। रूसी विमानों पर प्रतिबंध तब लगाया गया है, जब एयरलाइन उद्योग वैश्विक महामारी के प्रभावों से पहले से ही जूझ रहा है। रूस के खिलाफ हवाई प्रतिबंध लगाने वाले देशों की संख्या काफी बढ़ गई है और आक्रमण के प्रतिशोध में पुतिन के खिलाफ आर्थिक युद्ध जारी है। वहीं, नाटो सहयोगियों ने भी रूस के खिलाफ रणनीतिक क्षेत्र की वृद्धि की है।

रूस के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंध

संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ कई सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं, जिसमें यूक्रेन रूस को फाइनेंशियल सिस्टम स्विफ्ट से बाहर करने पर सहमति जताना भी शामिल है। हालांकि, अब ये भी उम्मीद जताई जा रही है कि, रूस भी यूरोपीय देशों के खिलाफ रूस भी कार्रवाईयों का ऐलान कर सकता है। इससे पहले, जर्मनी के परिवहन मंत्रालय ने कहा कि वह मानवीय सहायता को छोड़कर, रविवार से तीन महीने के लिए रूसी विमानों और एयरलाइनों के लिए अपने हवाई क्षेत्र बंद कर देगा। वहीं, कनाडा ने रविवार को यह भी कहा कि, उसने रूसी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+