यूक्रेन का दावा, रूस पर किसी भी वक्त शुरू हो सकता है जवाबी हमला, जेलेंस्की को एडवेंचर पड़ेगा भारी?

पिछले हफ्ते अमेरिका ने दावा किया था, कि पिछले पांच महीने में रूस के एक लाख सैनिक हताहत हुए हैं, जिसे रूस के राष्ट्रपति भवन ने खारिज कर दिया है।

Russia-Ukraine news

Ukraine War: यूक्रेन ने दावा किया है, कि वो रूस पर जवाबी हमले की तैयारी पूरी कर चुका है और अब किसी भी वक्त रूस से अपने क्षेत्र को वापस छीनने के लिए आक्रमण की शुरूआत हो सकती है।

माना जा रहा है, कि यूक्रेन के अंदर फिर से घमासान युद्ध छिड़ने वाला है और इस बार की जंग विध्वंसक इसलिए होने वाली है, क्योंकि यूक्रेन के पश्चिमी देशों से भारी संख्या में हथियारों की सप्लाई की गई है, जिसमें अत्याधुनिक चैंक और मिसाइलें हैं। लिहाजा, माना जा रहा है, कि रूस भी उसी तरह का वार करेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी कब्जे वाले क्षेत्रों को फिर से हासिल करने के लिए यूक्रेन ने अपनी सेना को फिर से विस्फोटकों, सैन्य वाहनों, तोपखानों और टैंकों से फिर से लबरेज कर दिया है। हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जवाबी हमले का सटीक वक्त तो नहीं बताया, लेकिन उन्होनें कहा, कि 'ये होगा।'

वहीं, यूक्रेन के लोग भी जवाबी कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं और सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ यूक्रेनियन का मानना है, कि हो सकता है उनकी सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी हो या अगले हफ्ते तक जवाबी कार्रवाई शुरू हो जाए।

यूक्रेन की सेना ने क्या कहा?

यूक्रेनी सैनिकों का कहना है, कि सेना जवाबी हमले के लिए तैयार हो गई है। एक यूक्रेनी सैनिक, जो छद्म नाम आर्टुर से जाना जाता है, ने सीएनएन को बताया, कि उनकी ब्रिगेड एक बहुप्रतीक्षित जवाबी हमले के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, कि "हम तैयार हैं और लंबे समय से जवाबी हमले का इंतजार कर रहे हैं। हमने अपनी क्षमता फिर से हासिल कर ली है।"

Russia-Ukraine news

जवाबी हमले की कोई सटीक तारीख नहीं

यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्रीय परिषद के पहले उप प्रमुख यूरी सोबोलेव्स्की ने कहा, कि उन्हें नहीं लगता कि दक्षिण में अपेक्षित जवाबी हमले के लिए किसी विशेष तारीख की घोषणा की जाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की, कि यूक्रेन रूस से अपना क्षेत्र वापस लेने में सक्षम होगा।

वहीं, अमेरिका में यूक्रेन सहायता के लिए द्विदलीय समर्थन के संकेत दिए हैं। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को हाउस स्पीकर केविन मैककार्थी की प्रशंसा की है, जो अपने आप में दुर्लभ बात है, क्योंकि केविन मैककार्थी रिपब्लिकन पार्टी के नेता हैं। केविन मैककार्थी ने कहा था, कि वो यूक्रेन को समर्थन करते हैं और रूसी अत्याचारों के खिलाफ हैं। हालांकि, केविन मैककार्थी ने ये भी कहा, कि बाइडेन प्रशासन के द्वारा अनुमोदित 'खाली चेक' का वो समर्थन नहीं करेंगे।

वहीं, व्हाइट हाउस ने सोमवार को अनुमान लगाया है, कि पिछले पांच महीनों में यूक्रेन में रूसी सेना के कम से कम 100,000 सैनिक मारे या घायल हुए हैं। वाशिंगटन ने कहा है, कि 20,000 से ज्यादा सैन्य सदस्य मारे गए हैं, जिनमें से आधे वैगनर लड़ाके थे।

हालांकि, रूस ने व्हाइट हाउस के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, कि वाशिंगटन के पास यूक्रेन में रूसी नुकसान का सटीक अनुमान लगाने के लिए "बिल्कुल कोई रास्ता नहीं" है। पेसकोव ने कहा, कि रूस के रक्षा मंत्रालय के नंबर "नियत समय में प्रकाशित होंगे।" आपको बता दें, कि रूसी सैनिकों के बारे में आखिरी जानकारी पिछले साल सितंबर महीने में प्रकाशित की गई थी।

Recommended Video

    Russia Ukraine War: रूस का Nuclear Weapons पर तगड़ा एक्शन प्लान, America टेंशन में | वनइंडिया हिंदी
    Russia-Ukraine news

    वहीं, माना जा रहा है, कि यूक्रेन के जवाबी हमले के बाद ये युद्ध खतरनाक मोड़ पर पहुंच सकता है और एक्सपर्ट्स का कहना है, कि जेलेंस्की को ये एडवेंचर काफी भारी पड़ सकती है, क्योंकि रूस किसी भी हाल में जीते गये क्षेत्र को छोड़ना नहीं चाहेगा। वहीं, एक्सपर्ट्स ये भी कहते हैं, कि पश्चिमी देशों से यूक्रेन को अब अत्याधुनिक हथियार मिल गये हैं, जिससे रूस बौखलाया हुआ है, लिहाजा पुतिन अब चौतरफा युद्ध का आदेश दे सकते हैं। पिछले हफ्ते रूस ने एक बार फिर से राजधानी कीव में रॉकेट दागे थे। ऐसे में माना जा रहा है, कि अब अगर भीषण युद्ध छिड़ता है, तो पूरा यूक्रेन ही बर्बाद हो सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+