'पाकिस्तानियों को लेकर जो कहा, सब सच कहा', भारतीय मूल की ब्रिटिश गृहमंत्री अपने बयान पर अड़ीं

यूके की गृहमंत्री ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा था, कि "यूके की पुलिस ज्यादातर समय नस्लीय होने के आरोप के डर से, किसी धर्म के खिलाफ कहे जाने के डर से, राजनीति के डर से, ऐसे घटनाओं पर कार्रवाई करने से मुंह मोड़ लेती है।

Suella Braverman

Suella Braverman Remarks on British Pakistani: यूनाइटेड किंगडम की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ब्रिटिश-पाकिस्तानियों को लेकर अपने बयान पर अड़ गई हैं और उन्होंने अपना बयान बदलने से इनकार कर दिया है।

भारतीय मूल की ब्रिटिश गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कहा है, कि "पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश युवा, संगठित होकर गिरोह चलाते हैं और गोरी लड़कियों को ड्रग्स देते हैं, उनसे बलात्कार करते हैं और ये बिल्कुल सच है, इसीलिए इसे नस्लीय टिप्पणी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।" इसके साथ ही, सुएला ब्रेवरमैन ने अपना बयान वापस लेने या बदलने से साफ इनकार कर दिया।

आपको बता दें, कि सुएला ब्रेवरमैन ने ब्रिटिश-पाकिस्तानियों को लेकर पिछले महीने सनसनीखेज बयान दिए थे और कहा था, कि 'ब्रिटिश-पाकिस्तानियों का मकसद ब्रिटेन में रहने वाली गोरी लड़कियों का कल्चर बर्बाद करना होता है और इस काम को वो गिरोह बनाकर संचालत करते हैं।'

सुएला ब्रेवरमैन के इस बयान को लेकर उनकी काफी निंदा की गई है और पाकिस्तान की तरफ से भी तिखी प्रतिक्रिया दी गई है। पाकिस्तानी नेताओं ने भी ब्रिटिश गृहमंत्री से माफी मांगने की मांग की थी, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया।

बयान पर कायम हैं सुएला ब्रेवरमैन

इस सप्ताह 'द स्पेक्टेटर' पत्रिका में सुएला ब्रेवरमैन ने एक लेख लिखा है, जिसमें भारतीय मूल की कैबिनेट मंत्री ने इस बात पर जोर दिया है, कि "इस तथ्य को स्वीकार करना बेहद जरूरी है, कि गिरोह बनाकर ये जातीयता बदलने की कोशिश करते हैं।"

आपको बता दें, कि पिछले कुछ सालों में कई ब्रिटिश-पाकिस्तानियों पर गोरी लड़कियों से बलात्कार, धर्म परिवर्तन और उनकी हत्या तक करने के आरोप लगे हैं और कई आरोपियों को कोर्ट ने सख्त सजा भी सुनाई है, लेकिन सुएला ब्रेवरमैन ने कहा है, कि "ऐसे आरोपियों को लेकर चुप्पी साध ली जाती है, ऐसे आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करती, क्योंकि उन्हें डर होता है, कि कार्रवाई करने पर उन्हें नस्लवादी ठहरा दिया जाएगा।"

वहीं, अपने लेख में विपक्षी लेबर पार्टी पर निशाना साधते हुए, ब्रेवरमैन ने कहा, कि इंग्लैंड के कुछ हिस्सों में इस तरह के स्कैम के पीछे लोगों की जातीयता जैसे "फैशनेबल तथ्यों" को "फैशनेबल फिक्शन" द्वारा काउंटर किया जा रहा है, लेकिन 'सच्चाई नस्लवादी नहीं हो सकती'।

उन्होंने लिखा है, कि "अगर हमें ग्रूमिंग गैंग्स स्कैंडल के अन्याय को संबोधित करना है, तो हमें उस भूमिका को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए, जो जातीयता का मुखौटा पहनकर किया जाता है।"

Suella Braverman

सुएला ब्रेवरमैन ने क्या कहा था?

यूके की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कहा था, कि ज्यादातर बाल अपराधों के पीछे ब्रिटिश पाकिस्तानी पुरुष होते हैं, जो गिरोह बनाकर ब्रिटिश संस्कृति पर हमला कर रहे हैं। भारतीय मूल की यूके की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने एक टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान कहा था, कि इंग्लैंड के लिए बनाया गया नया अनिवार्य रिपोर्टिंग कानून उन अपराधियों को लक्षित करेगा, जो ब्रिटिश मूल्यों के साथ असंगत सांस्कृतिक दृष्टिकोण रखते हैं।

Recommended Video

    Britain में Suella Braverman के नाम पर चर्चा, India से क्या है कनेक्शन | वनइंडिया हिंदी | *News

    सुएला ब्रेवरमैन ने कहा था, कि राजनीतिक फायदे के लिए ऐसे अपराधियों को अभी तक चुनौती नहीं दी गई है। ब्रेवरमैन ने बीबीसी को बताया था, कि "ये अपराधी पुरुषों के समूह हैं और इनमें करीब करीब सभी ब्रिटिश पाकिस्तानी शामिल हैं, जो ब्रिटिश मूल्यों के साथ पूरी तरह से असंगत सांस्कृतिक दृष्टिकोण रखते हैं।"

    यूके की गृहमंत्री ने कहा था, कि "हमने देखा है, कि कमजोर, गोरी और अंग्रेज लड़कियों को, जो कभी कभी चुनौतीपूर्ण स्थिति में होती हैं, उनका गिरोह बनाकर पीछा किया जाता है और गिरोह बनाने वाले लोगों में ब्रिटिश पाकिस्तानी होते हैं और ये गोरी लड़कियों से बलात्कार करते हैं, उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं। उन्हें ड्रग्स देते हैं और इनमें वो लोग शामिल होते हैं, जो ऐसे अपराधों को बार बार अंजाम देते हैं और ये सभी ब्रिटिश पाकिस्तानी होते हैं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+