ब्रिटेन: पुलिस ने सांसद डेविड एमेस की हत्या को बताया आतंकवादी घटना

ब्रिटेन: पुलिस ने सांसद डेविड एमेस की हत्या को बताया आतंकवादी घटना

लंदन, 16 अक्टूबर: ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद सर डेविड एमेस की हत्या को पुलिस ने आतंकवादी घटना घोषित किया है। ब्रिटिश पुलिस ने कंजर्वेटिव सांसद डेविड एमेस की हत्या को आतंकवादी घटना घोषित किया है। इस बात की जानकारी न्यूज एएनआई ने दी है। ब्रिटेन के सांसद डेविड एमेस पर साउथईस्‍ट इंग्‍लैंड में अपने संसदीय क्षेत्र के एक कार्यक्रम के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। डेविड एमेस पर चाकू से कई बार वार किए गए थे। इसी हमले के बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने फौरन ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया था। अब ब्रिटिश पुलिस ने जानकारी दी है कि ये एक आतंकवादी घटना थी।

MP David Amess

पुलिस ने शनिवार को कहा कि ब्रिटिश सांसद डेविड एमेस की चाकू से हुई हत्या एक आतंकवादी घटना थी। पुलिस ने बताया कि 2016 के बाद मतदाताओं से मिलने के दौरान ब्रिटेन के एक राजनेता की हत्या का ये दूसरा मामला है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि उनके शुरुआती जांच से यही पता चला है कि इसके पीछे "इस्लामी चरमपंथ से जुड़ी एक संभावित प्रेरणा" है।

लंदन के छोटे से शहर एसेक्स में ले-ऑन-सी में एक कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार (15 अक्टूबर) को 69 वर्षीय सांसद डेविड एमेस की एक चर्च के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मौके से 25 वर्षीय एक युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर एक चाकू बरामद किया था।

एसेक्स पुलिस ने कहा कि अधिकारियों को दोपहर 12:05 (स्थानीय समय) के आस-पास इस घटना के बारे में रिपोर्ट किया गया था। पुलिस के मुताबिक जिस 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है, उसी ने सांसद पर हमला किया था और इस मामले में अब किसी और की तलाश नहीं है।

कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद डेविड एमेस साउथऐंड वेस्ट सीट से 1997 से सांसद थे। वहीं ली-ऑन-सी इलाका ( जहां हमला हुआ) साउथऐंड वेस्ट सीट के इलाके में ही आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+