Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लंदन पर भारत की निगाह, सिखों ने खालिस्तान की मांग के लिए बुलाई विशाल रैली

नई दिल्ली। पंजाब को भारत से अलग करने की तथाकथित खालिस्तान की मांग के लिए लंदन मे रविवार को सिख समुदाय के लोग बड़े स्तर पर एक अभियान छेड़ने जा रहे हैं। ब्रिटेन समेत विभिन्न क्षेत्रों से सिख समुदाय के लोग लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर पर पंजाब को भारत से अलग करने और राइट टू सेल्फ-डिटेरमिनेशन की आवाज उठाते हुए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में याचिका दायर करने के लिए एकत्रित हो रहे हैं। तथाकथित आजाद पंजाब के लिए ब्रिटेन समेत दुनिया के कई हिस्सों में रह रहे सिख समुदाय के लोग 2020 में जनमत संग्रह की मांग कर रहे हैं।

सिख फॉर जस्टिस ने बुलाई रैली

सिख फॉर जस्टिस ने बुलाई रैली

ब्रिटेन में सिख फॉर जस्टिस नाम के ग्रुप ने रविवार को 'लंदन डिक्लेरेशन ऑन पंजाब इंडिपेंडेंस रिफरेंडम 2020' नाम से एक बड़ी रैली को बुलाया है। सिख फॉर जस्टिस के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नम ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य डिक्लेरेशन को यूएन में रखना और उसके सदस्य देशों को यह बताया जाएगा कि पंजाब की स्वतंत्र स्थिति जो एक बार अस्तित्व में थी, उसे फिर से स्थापित की जानी चाहिए

भारत ने कहा अलगाववादी

भारत ने कहा अलगाववादी

सिख फॉर जस्टिस ने कहा कि इस रैली में शामिल होने के लिए दुनियाभर से हजारों की संख्या में सिख समुदाय के लोग एकत्रित हो रहे हैं। इस रैली को सोशल मीडिया और ग्राउंड गतिविधियों के माध्यम से समर्थन बढ़ाने की गहन रणनीति का पालन किया जा रहा है, खासकर ब्रिटेन के उन क्षेत्रों में जहां सिख बड़ी संख्या में रहते हैं। भारत सरकार ने इस रैली का कड़ा विरोध जताते हुए, इन लोगों को अलगाववादी कहा है।

देश में टेंशन बढ़ाने की कोशिश

देश में टेंशन बढ़ाने की कोशिश

हालांकि, रविवार को होने वाली यह रैली ना सिर्फ ब्रिटेन में भारतीय अधिकारियों के लिए सिरदर्द बनी हुई है, बल्कि कई सिख खालिस्तानी संगठनों ने भी इस पर शक जाहिर करते हुए अपने आप को इससे किनारा कर दिया है। यहां तक कि भारत से बाहर, दल खालसा और शिरोमणी अकाली दल जैसे प्रो-खालिस्तानी संगठनों ने भी जनमत संग्रह का समर्थन नहीं करने और अभियान के प्रभावशीलता पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर कई सिख समुदाय के लोग इस रैली का विरोध करते हुए सिखों और भारतीय लोगों के खिलाफ टेंशन बढ़ाने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: लगा रहे थे खालिस्तान जिंदाबाद और 'रेफरेंडम 2020' के नारे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+