₹9000 करोड़ और खूबसूरत लड़की दो! Uganda Army Chief ने तुर्की से ऐसा क्यों कहा? मेलोनी को दिया था शादी का ऑफर
Uganda Army Chief Turkiye controversy: युगांडा के सेना प्रमुख और राष्ट्रपति के बेटे जनरल मुहूजी कैनेरुगाबा एक बार फिर अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने सीधे तुर्की को निशाने पर लिया है। मुहूजी ने तुर्की से 1 अरब डॉलर और वहां की सबसे खूबसूरत लड़की से शादी की मांग कर डाली है।
उन्होंने धमकी दी है कि अगर 30 दिनों में ये मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे तुर्की का दूतावास बंद करवा देंगे। सोशल मीडिया पर बेबाक और विवादित बयान देने के शौकीन मुहूजी का यह अंदाज दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहा है।

Uganda vs Turkey: तुर्की से 1 अरब डॉलर की मांग क्यों?
मुहूजी का तर्क है कि युगांडा की सेना पिछले 20 सालों से सोमालिया में अल-शबाब के आतंकियों से लड़ रही है। इस लड़ाई में युगांडा ने भारी नुकसान उठाया और सुरक्षा दी। वहीं दूसरी ओर, तुर्की ने सोमालिया में सड़कें और बंदरगाह बनाकर खूब पैसा कमाया। मुहूजी का कहना है कि तुर्की ने सुरक्षा का मज़ा लिया और मुनाफा कमाया, इसलिए अब उन्हें 'सिक्योरिटी टैक्स' के रूप में 1 अरब डॉलर (करीब 9 हजार करोड़ रुपये) देने चाहिए।
'खूबसूरत लड़की' से शादी की अजीब शर्त
पैसे की मांग के साथ ही जनरल ने एक और हैरान करने वाली बात कही। उन्होंने लिखा कि उन्हें तुर्की की सबसे खूबसूरत लड़की से शादी करनी है। हालांकि, इसे एक मजाक के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में इस तरह के बयान को बेहद बचकाना और अपमानजनक माना जा रहा है। मुहूजी अपनी इस 'व्यक्तिगत मांग' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं, पर उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
दूतावास बंद करने और उड़ान रोकने की धमकी
जनरल मुहूजी ने तुर्की को अल्टीमेटम दिया है कि अगर 30 दिन में उनकी बात नहीं मानी गई, तो नतीजा बुरा होगा। उन्होंने धमकी दी है कि युगांडा में मौजूद तुर्की के दूतावास को ताला लगा दिया जाएगा। इतना ही नहीं, उन्होंने तुर्की की एयरलाइंस के लिए युगांडा का हवाई रास्ता बंद करने और अपने नागरिकों को तुर्की न जाने की सलाह तक दे डाली है। यह किसी भी दो देशों के रिश्तों के लिए बड़ी चेतावनी है।
ये भी पढे़ं: 7 Year Old Uganda boy: सात साल का नन्हा पायलट बना सोशल मीडिया सनसनी, उड़ा लेता है यात्री विमान
मेलोनी और केन्या पर भी दे चुके हैं विवादित बयान
यह पहली बार नहीं है जब मुहूजी ने ऐसा किया है। 2022 में उन्होंने इटली की मौजूदा पीएम जॉर्जिया मेलोनी को शादी के बदले 100 गाय देने का ऑफर दिया था। इसके अलावा, उन्होंने पड़ोसी देश केन्या पर हमला करके महज दो हफ्ते में उसकी राजधानी नैरोबी पर कब्जा करने की धमकी भी दी थी। उनके इन बयानों की वजह से युगांडा को कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है।
ये भी पढे़ं: Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके
कौन हैं जनरल Muhoozi Kainerugaba?
मुहूजी सिर्फ सेना प्रमुख ही नहीं, बल्कि युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के बेटे भी हैं। उन्हें अपने पिता का उत्तराधिकारी माना जाता है, यानी वो युगांडा के अगले राष्ट्रपति बन सकते हैं। अक्सर उनके विवादित बयानों के बाद उनके पिता को दूसरे देशों से माफी मांगनी पड़ती है। कई बार उन्हें पद से हटाया भी गया, लेकिन राष्ट्रपति का बेटा होने के नाते वे बार-बार ताकतवर पदों पर वापस लौट आते हैं।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications